Horoscope Today आज का राशिफल 8 जनवरी 2022: कन्या वालों को मिलेगी खुशखबरी, तुला वालों को मिलेगी सफलता

Published : Jan 08, 2022, 06:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 8 जनवरी 2022: कन्या वालों को मिलेगी खुशखबरी, तुला वालों को मिलेगी सफलता

सार

8 जनवरी, शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पूर्वा भाद्रपक्ष नक्षत्र होने से ध्रूम नाम का अशुभ इस दिन रहेगा। शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन राशि में आ चुका है।

उज्जैन. 8 जनवरी, शनिवार को पूर्वा भाद्रपक्ष नक्षत्र होने से ध्रूम नाम का अशुभ इस दिन रहेगा। शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन राशि में आ चुका है। इसका शनिवार को सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दिन बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 से 12.54 तक रहेगा। राहूकाल सुबह 09:53 से 11:13 तक रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपने कुछ मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको सावधानी रखनी होगी। नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती है। आज आप कुछ धार्मिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में गुरुजनों का सहयोग मिलने से उनकी सारी बाधाएं समाप्त होगी। 
उपाय- जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। लेकिन उनके खर्चे भी बढे़ं हुए रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो कुछ रिश्तों में खटपट हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक से किसी नई नौकरी में परिवर्तन करना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करें। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको किसी विरोधी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आप कुछ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो कोई मनमुटाव हो सकता है। जो भी निर्णय लें, पहले अच्छी तरह से सोच-समझकर लें। 
उपाय- शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो वही आपका भरोसा तोड़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपने कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह लंबा खींच सकता हैं, उनमें आपको निराशा भी हाथ लग सकती है। 
उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आज आपके मन की चंचलता के कारण आप का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है व परिवार के किसी सदस्य में आ रही बाधा को भी आज दूर कर उस रिश्ते पर मोहर लगवा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
व्यवसाय कर रहे लोगों को आज मन चाहे लाभ मिलने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप अपने किसी प्रिय की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। 
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में केसरिया ध्वज चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको अपने परिवार की ओर से कोई पैतृक संपत्ति मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है, लेकिन उसमें आपको सावधान रहना होगा। अगर किसी से भी कोई वाद विवाद होने पर भला बुरा नहीं बोलना है। आज आपकी वाणी आपको खूब मान सम्मान दिलवाएगी, जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत है।
उपाय- हनुमानजी को नारियल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
मानसिक रूप से आज आप खुद को सशक्त पाएंगे और आज आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए शुभ रहने वाला है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपको विदेशों से व्यापार करने का भी मौका मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए बजट बनाकर चलना होगा। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
अपनी संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, तो आज आप इसके लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने व्यापार संबंधी कोई भी मन की बात किसी से साझा ना करें, नहीं तो वह आपकी उस बात का फायदा उठाकर आगे व्यापार में लाभ ले सकते हैं।
उपाय- गरीबों का गुड़ का दान करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
रोजगार के दिशा में प्रयासरत लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उनको अपने रोजगार में वृद्धि के लिए कुछ नए नए अवसर प्राप्त होंगे। आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज उनके मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से