
उज्जैन. 9 फरवरी, बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:29 से 06:17 तक रहेगा। अमृत काल रात 09:42 से 11:29 तक रहेगा। अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं। बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप किसी सांस्कृतिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, इसलिए उनसे मिलने आ सकते हैं। अपने साथी की बातों को सुनना और समझना होगा।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज और कपड़े का दान करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज यदि आप अपने धन को किसी को उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपके आपसी रिश्तों में कोई दरार ना पड़ जाए। आज आप अपनी माताजी से किसी बात पर बहसबाजी कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको दुख होगा, इसलिए आज आपको ऐसा नहीं करना है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को केसरयुक्त खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से किए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को अपने किसी मित्र की मदद से दूर कर सकते हैं। आज के दिन आपको शासन और सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपके व्यवसाय की आर्थिक योजनाओं को गति मिलेगी।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपनी किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से बता सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने जा सकते हैं। आज का दिन आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलता दिख रहा है।
उपाय- शिवजी को चावल चढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके घर में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल किसी उत्सव जैसा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आज कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं व उनकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी, जागरण, माता की चौकी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपका अपनी जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा, क्योंकि आज आप उन्हें यदि किसी कार्य को करने के लिए मना करेंगे, तो वह आपकी बात अवश्य मानेगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
उपाय- घर से दही-शक्कर खाकर निकलें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आप उनके लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य आपको भरपूर सहयोग देंगे, जो लोग आज साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने के लिए हाथ आजमा रहे हैं, तो उन्हे सफलता मिलती दिख रही है।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि आपका अपने परिवार के सदस्यों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज शांत होगा। आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने के प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी निर्णय को अपनी बुद्धि व विवेक से ही लेना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं। आज आपके व्यापार में कुछ उलझनों जैसी स्थिति रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- विष्णुजी को पीले वस्त्र चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपकी माताजी व जीवनसाथी में कोई बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो दोनों की सुनना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी अपने परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, तो उन्हें आज उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- शनि के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
संतान को यदि आप विदेश से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- गरीब बच्चों को पेन-कॉपी भेंट करें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग