Horoscope Today आज का राशिफल 9 जनवरी 2022: मेष वालों के काम होंगे पूरे, वृष वालों को बिजनेस में होगा फायदा

9 जनवरी, रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग इस दिन रहेगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 09 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 9 जनवरी, रविवार को रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग इस दिन रहेगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। रविवार की चंद्रमा मीन राशि में, बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 से 12.55 तक रहेगा। राहूकाल शाम 04:34 से 05:54 तक रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों का फल का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपके किसी मित्र की सहायता से आपके व्यापार की बढ़ोतरी में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह समाप्त होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होता दिख रहा है।
उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में सावधान रहना होगा।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। यदि जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज आप अपनी पत्नी के लिए कोई उपाय खरीद कर ला सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। 
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने भाई व बहन से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको आपके व्यवसाय में बड़े लाभ मिलने से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
संतान से आज आपको संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनुष्य हर्षित होगा। सायंकाल के समय आज अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और कुछ धन भी व्यय होगा। व्यस्तता के बीच आप आपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसमें जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके जनसमर्थन में भी बढ़ोतरी होगी। 
उपाय- हनुमानजी को चूरमे का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ हल्का फुल्का रहेगा और बाहर के खानपान से सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आज आपको अपने निकटवर्ती लोगों के विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य व विवाह से संबंधित कुछ विशेष निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन मे हर्ष होगा। यदि आप कोई लोन अथवा कर्ज लेना पडे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा कर सकते हैं, उससे आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आज आपके पिताजी की सलाह आपके व्यापार में लंबे समय से लटकी हुई थी, वह फाइनल हो सकती है।
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विवाह योग्य लोगों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप को बढाने वाला रहेगा। आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको नौकरी मे प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है, परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पर पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ के अवसर लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अवसरों को पहचानना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।
उपाय- नीला फूल शनिदेव को चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, आज आपका खोया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। 
उपाय- पीला रूमाल अपनी जेब में रखें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

EVM पर एलन मस्क ने ऐसा क्या कह दिया जो मचा बवाल| Elon Musk
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल
Weather Update: कब होगी बारिश? सातवें दिन भी गर्मी से पारा रहा हाई, IMD ने किया अलर्ट|Monsoon
45 KM लंबे धागे से PM मोदी का अनोखा स्ट्रिंग पोर्ट्रेट, देवाशीष ने किया कमाल... बनाया World Record
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज