Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जनवरी 2022: कैसे बीतेंगे ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह (10 से 16 जनवरी) में कई व्रत-उत्सव मनाए जाएंगे। इनमें पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति, लोहड़ी, शनि प्रदोष आदि प्रमुख हैं। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पुष्य नक्षत्र आदि कई शुभ योग भी इस सप्ताह में आएंगे।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 09 2022, 05:30 AM IST

उज्जैन. जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह (10 से 16 जनवरी) में पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति, लोहड़ी, शनि प्रदोष आदि पर्व-उत्सव मनाए जाएंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पुष्य नक्षत्र आदि कई शुभ योग भी इस सप्ताह में आएंगे। इस सप्ताह में चंद्रमा मेष से मिथुन तक का राशि चक्र पूरा करेगा। चंद्रमा के अलावा और भी कई ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह… 

मेष राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
आप स्वयं को समर्थ और स्वतंत्र महसूस करेंगे। चंद्रमा आपको पैसों का फायदा करवाएगा। आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने को लेकर आपके पास नए विचार आ सकते हैं। नौकरी में आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या आपको परेशान करेगी। बीमारी में पैसा भी खर्च होगा। 

वृषभ राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरूआत में आप लगातार होने वाली हानि से परेशान रहेंगे। इस समय कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कढ़ी मेहनत से एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करेंगे। आप अपनी बुद्धि से संकट को दूर करेंगे। किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। शीघ्र ही गृह स्थितियां पुन: पक्ष में आएंगी। ग्रहों का स्थिति आपके अनुकूल होती जाएगी। इस समय आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
शुरूआत में किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। इस समय लंबी यात्रा का टाल दें तो बेहतर रहेगा। पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी जिद के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वयं को थोड़ा रिलेक्स फील करेंगे। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
लंबे समय से रूके काम या इंक्रीमेंट के समाचार मिल सकते हैं। शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। पति-पत्नी के बीच तनाव गहरा सकता है। बिजनेस में भी मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। सप्ताह के बीच में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। 

सिंह राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिए शानदार साबित होगा। किसी बड़े आदमी से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद साबित होगी। अपना काम निकलवाने के लिए आप हर तकनीक आजमां सकते हैं। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। इस समय किसी समारोह में जाने का भी मौका मिलेगा। किसी अन्य के मामलों में टांग न अड़ाएं। पिता से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी किसी बात पर विवाद हो सकता है। 

कन्या राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
सप्ताह का पहला दिन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। इसके बाद आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लगाएंगे। लाभ के साथ हानि, सुख के साथ दुख जैसे मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा पिछड़ सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। अतिरिक्त आय होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा में परेशान हो सकते हैं। प्रयासों के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी।

तुला राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
बच्चों के साथ आपका व्यवहार ठीक नहीं रहेगा, इस कारण परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको इस समय थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। आप बड़ी तेजी से पेंडिंग काम निपटाएंगे। कोई उपलब्धि भी इस समय आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। घरेलू समस्याएं हावी रहेंगी। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। इस समय आपके भाग्य का सितारा चमक सकता है। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
संतान को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। ऑनलाइन खरीदी में धोखा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव इस समय बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा। इस समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इंक्रीमेंट और मनचाही जगह तबादले के योग बन रहे हैं। इस समय आपको मान-सम्मान और पद भी मिल सकता है। 

धनु राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। ये आपके सपने साकार करने का समय है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए संपर्क भी इस समय बनेंगे। खर्च की अधिकता के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। किसी को काम को धैर्य से करें। 

मकर राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
शुरूआत में कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी को काम को पूरा करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। बेकार के कामों में समय और पैसा खराब हो सकता है। विद्यार्थियों को भी इस समय असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नए लोगों को मेल-मुलाकात हो सकती है। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा।  जीवन का आनंद उठाएंगे। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
संतान या परिवार के किसी सदस्य का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। निवेश में धोखा होने की संभावना है। बिना वजह ही लोग आपके दुश्मनी करेंगे। पैसों के मामले में सावधान रहने का समय है। बॉस आपके काम से खुश होंगे। किसी मित्र की सलाह आपके काम आ सकती है। इस समय बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी सूझबूझ से आप मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। 

मीन राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
आप लोगों के सामने अच्छे से पेश आएंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। आप लक्ष्य पाने के लिए दूसरे तरीके भी उपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में पहले से सुधार आएगा। ये समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आप खुले हाथों से पैसा खर्च करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!