अप्रैल 2022 में राहु-केतु बदलेंगे राशि, लेकिन इसके पहले ऐसा होगा आपकी लाइफ पर असर

राहु-केतु को नवग्रहों में माना जाता है। ज्योतिष में इन्हें छाया ग्रह व पाप ग्रह भी कहा जाता है। ये दोनों ग्रह शुभ फल भी प्रदान करते हैं और अशुभ भी। जिसकी कुंडली में ये शुभ स्थिति में होते हैं उन्हें रंक से राजा बना देते हैं और जिसकी कुंडली में अशुभ स्थिति में होते हैं उनका जीवन ही बर्बाद कर देते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2021 5:12 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु शनि के बाद सबसे ज्यादा धीमे चलने वाले ग्रह हैं। ये लगभग 18 महीने तक एक ही राशि में रहते हैं। वर्तमान में राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में स्थित है। 12 अप्रैल 2022 को ये दोनों ग्रह राशि बदलेंगे। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके पहले इन दोनों ग्रहों का आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए…
 

मेष राशि
आप अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। हालांकि परिवार से आपके रिश्तों में सुधार आने की संभावना है। राहु का यह गोचर आपके आर्थिक मामलों में भी स्थिरता ला सकता है। आप इस दौरान ख़ुद को थोड़ा भ्रमित महसूस करेंगे, जिस कारण आपको कोई भी निर्णय लेने में कठिनाई होगी। 

वृष राशि
राहु इस वर्ष की शुरुआत में आपकी लग्न राशि में स्थित रहेगा। इस दौरान आप भरोसा करने के मामले में भी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। विद्यालयों से पढ़ाई करने के लिए या विदेश में नौकरी करने के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल साबित होगा। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु इस वर्ष की शुरुआत में आपके बारहवें भाव में स्थित रहेगा। राहु की यह स्थिति आपको खर्चीला बना सकती है। अपने व्यवसाय का विस्तार करने में सक्षम हो सकते हैं, जो कि उनकी कमाई के स्रोतों में वृद्धि ला सकता है। इस दौरान आपको अपने बड़े भाई-बहनों और अपने दोस्तों के बीच संबंधों में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। 

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए राहु अप्रैल माह तक उनके ग्यारहवें भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान समाज में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको अपनी नौकरी बदलने के लिए और अपना कार्य बदलने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं।

सिंह राशि
वर्ष की शुरुआत में राहु आपके दसवें भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान आपको पेशेवर जीवन में नए मौके व प्रस्ताव मिलने की संभावना है। इस अवधि में आप अपने लक्ष्य की ओर अधिक महत्वाकांक्षी रह सकते हैं और आपकी ख़्वाहिशें ऊंची रह सकती हैं। आप अपने प्रेम संबंध में कुछ उथल-पुथल का सामना भी कर सकते हैं। 

कन्या राशि
राहु इस वर्ष की शुरुआत में आपके नौवें भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में आपको भटकाव और भ्रम का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ कर्मचारियों से, उच्च अधिकारी और अपने पिता से किसी प्रकार का टकराव भी हो सकता है। आपका अंतर्ज्ञान मजबूत होगा और आप अपने आस-पास के लोगों और स्थितियों को अच्छी तरह से आंकने में सक्षम रहेंगे। 

तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए राहु इस वर्ष के शुरुआत में आपके आठवें भाव में स्थित रहेगा। राहु गोचर की इस अवधि में आप अनधिकृत स्रोतों से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका अपने साझेदार से छोटे-मोटे झगड़े होने की संभावना है, यह आपके व्यापार में नकारात्मक असर डाल सकता है। 

वृश्चिक राशि
इस वर्ष के शुरुआत में राहु आपके सातवें भाव यानी जीवनसाथी के भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान आपका जीवनसाथी या तो शादी के रिश्ते से बाहर जा सकता है या फिर किसी तीसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकता है। इस अवधि में आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है और पदोन्नति की भी संभावना है। 

धनु राशि
वर्ष के शुरुआत में राहु आपके छठे भाव से गोचर करेगा। इस अवधि के दौरान आपके जीवन में कुछ अदालती मामले या कानूनी मुद्दे आ सकते हैं। जो जातक किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। आप लोगों के संबंध में प्रेम व उत्साह में तीव्रता आ सकती है। 

मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए राहु वर्ष की शुरुआत में पांचवें भाव से गोचर करेगा। यह समय आपके जीवन में कुछ मनोरंजन और उत्साह ला सकता है। राहु गोचर की इस अवधि के दौरान एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने में सक्षम हो सकते हैं। इस अवधि के दौरान आप किसी भूमि और संपत्ति में निवेश न करें क्योंकि इस सौदे में आपके साथ धोखा होने की आशंका है। 

कुंभ राशि
वर्ष की शुरुआत में राहु आपके चौथे भाव में स्थित रहेगा। आपके आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति में वृद्धि हो सकती है। आप अधिक ऊर्जावान में रह सकते हैं और अपने व्यवसाय में नए विचारों और रणनीतियों को शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनका तबादला होने की संभावना है। 

मीन राशि
वर्ष की शुरुआत में आपके तीसरे भाव से गोचर करेगा। आपके लिए यह समय मस्ती भरा और बाहर घूमने वाला हो सकता है क्योंकि आप अपने दोस्तों और परिचितों के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से कुछ अनिश्चितताएं ला सकता है। इस अवधि में आपको अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। 


 

शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं
 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Atishi Marlena LIVE: दिल्लीवासियों से पानी का इस्तेमाल को लेकर आतिशी मार्लेना की ख़ास अपील।
NEET 2024 पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे कई गंभीर सवाल
Gaurav Gogoi LIVE: AICC मुख्यालय में गौरव गोगोई द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Doda Terror Attack : खतरनाक थे आतंकियों के मंसूबे, पहले से ही सेट किया था टारगेट
अब होगा हिसाब! 60 लोगों की टास्क फोर्स पता लगाएगी कैसे UP में हुआ भाजपा का बंटाधार