मकर राशि में 21 दिनों तक वक्री रहेगा बुध ग्रह, इन 4 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

हर व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों में ग्रहों की स्थिति और दशा का संबंध बहुत गहरे असर दिखाने वाला होता है। ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशि चक्र में गमन करने में अलग-अलग समय लेते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2022 10:16 AM IST / Updated: Jan 14 2022, 03:51 PM IST

उज्जैन. बुध ग्रह साल में तीन बार वक्री होता है। साल 2022 में बुध पहली बार 15 जनवरी की सुबह वक्री होगा। इसकी पहली वक्री चाल की अवधि 21 दिन की रहेगी। ये ग्रह मकर राशि में वक्री होगा। बुध के वक्री होने से कुछ राशि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

मेष राशि
इस राशि के लोगों के दसवें भाव यानी करियर, नाम और यश के भाव में बुध ग्रह वक्री होगा। ऐसे में मेष राशि के लोगों को अपने करियर को लेकर पुरानी नीति पर ही काम जारी रखना चाहिए। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दफ्तर में आपको जो भी कार्य दिया जाए उसे समय से पूरा करने के प्रयास करें अन्यथा ये आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। मेष राशि के लोग 21 दिनों तक किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।  

वृष राशि
इस राशि के लोगों के नौवें भाव में बुध ग्रह वक्री होगा। इस दौरान कोई भी नया कार्य हाथ में न लें। क्योंकि बुध की वक्री दशा के दौरान आपका भाग्य भी आपका साथ नहीं देगा। ऐसे में आपको कोई भी काम सोच समझकर करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी बरतें और आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। 

कन्या राशि 
इस राशि के लोगों के पंचम भाव में बुध के वक्री होने के कारण अपने प्रियजन के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने बीच किसी तीसरे कि दखलंदाज़ी न होने दें और थोड़ी रिश्तों को लेकर सावधानी भी बरतें। पारिवारिक वाद-विवाद से भी बचने की जरूरत है। कन्या राशि के जातकों को जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों के तीसरे भाव में बुध वक्री होगा जिस कारण यात्रा के दौरान परेशानी आ सकती है। इसलिए आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है। इसी के साथ इस अवधि में ऑफिस के कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी होगी।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!