शुक्रवार को दिन भर रहेगा 1 अशुभ योग, जानें सारी राशियों पर इसका असर

Published : Aug 29, 2019, 08:35 PM IST
शुक्रवार को दिन भर रहेगा 1 अशुभ योग, जानें सारी राशियों पर इसका असर

सार

शुक्रवार को मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 30 अगस्त, शुक्रवार को भाद्रपद मास की अमावस्या है। इसे कुशग्रहणी अमावस्या कहते हैं। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, जो कि शनि की राशि है। कैसा गुजरेगा आपका दिन, जानिए-

मेष 
फायदा- प्रमोशन हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता समाप्त होगी। दिन अच्छा गुजरेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। 
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लव पार्टनर पर खर्चा अधिक हो सकता है।
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।

वृषभ
फायदा- बड़े लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। अधूरा काम पूरा हो सकता है। 
नुकसान- बुरी आदतों के कारण नुकसान होगा। काम को टालने से परेशानी बढ़ सकती है। संपत्ति के मामले में नुकसान हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा- विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। चुनौतीपूर्ण स्थितियां आज समाप्त हो जाएंगी। करियर के नए रास्ते खुल सकते हैं। 
नुकसान- पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा। आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटक सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

कर्क
फायदा- आज आपके काम बनते चले जाएंगे। दोस्तों की मदद से बिजनेस में फायदा हो सकता है। मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
नुकसान- गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोतीचूर के लड्‌डू का भोग लगाएं।

सिंह
फायदा- संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा।
नुकसान- बिजनेस में कोई अच्छा मौका गंवा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पत्नी के लिए कोई अच्छा उपहार लाकर दें।

कन्या
फायदा-
ससुराल पक्ष की ओर से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
नुकसान- वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। न चाहते हुए भी पैसा खर्चा करना पड़ेगा। 
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

तुला
फायदा- कामकाज में पहले से सुधार होगा। आज आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे।
नुकसान- कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें। फिजूल के काम में पैसा खर्च हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- किसी गरीब को नए जूते खरीद कर दें।

वृश्चिक
फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

धनु
फायदा- आज आपको इमेज सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ नए संबंधों की शुरुआत भी होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- पैसा मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। न चाहते हुए कर्जा लेना पड़ सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम न लें।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध पिलाएं।

मकर
फायदा- ऑफिस या शॉप खरीदने का मन बनेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा। 
नुकसान- नौकरी में परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। जिद करेंगे तो किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं। 

कुंभ
फायदा- साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। उलझी हुई स्थितियां आप संभाल लेंगे। बिजनेस में कोई नया फैसला फायदा पहुंचाएगा। 
नुकसान- ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। फालतू खर्चा भी हो सकता है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। 
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

मीन
फायदा-
जमीन के फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। घर में कोई मांगलिक काम हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- लेन-देन गुप्त रूप से करें। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
उपाय- शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?