गुरुवार को मेष राशि वालों को हो सकता है निवेश से फायदा, वृष राशि वालों को मिल सकता है रूका हुआ पैसा

Published : Aug 28, 2019, 08:31 PM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 08:36 PM IST
गुरुवार को मेष राशि वालों को हो सकता है निवेश से फायदा, वृष राशि वालों को मिल सकता है रूका हुआ पैसा

सार

गुरुवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा।

उज्जैन. 29 अगस्त, गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी-

सूर्य- सिंह राशि में
चंद्र- कर्क राशि में
मंगल- सिंह राशि में
बुध- सिंह राशि में
गुरु- वृश्चिक राशि में
शुक्र- कर्क राशि में
शनि- धनु राशि में
राहु- मिथुन राशि में
केतु- धनु राशि में

मेष
फायदा- करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दोस्त आपकी मदद करेंगे। निवेश का फायदा आज मिल सकता है। 
नुकसान- खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष
फायदा- अधिकारी आज आपको सहयोग करेंगे। कोई बदलाव शुभ फल दे सकता है। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है, हाथापाई की नौबत भी आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। 
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

मिथुन
फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से संबंध पहले से बेहतर होंगे। 
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस में छुटपुट नुकसान हो सकता है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

कर्क
फायदा-
इनकम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कुछ कम होंगी।
नुकसान- बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। 
उपाय- महिलाओं को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

सिंह
फायदा- पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है। 
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या 
फायदा- बिजनेस में बड़ा बदलाव फायदा पहुंचा सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

तुला
फायदा- नौकरी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद से योजना सफल हो सकती है। बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- आज आपको थोड़ी ज्यादा दौड़-भाग करनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपके विश्वास का फायदा उठा सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

वृश्चिक
फायदा- आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 
नुकसान- निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। चोट लग सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

धनु 
फायदा- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। 
नुकसान- एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

मकर
फायदा- पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।
नुकसान- लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। 
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।

कुंभ
फायदा- घर में कोई मांगलिक काम होने के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पुराना विवाद हल हो सकता है।
नुकसान- दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

मीन
फायदा- आज किया हुआ काम भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज