ये 8 सपने दिखें तो समझ जाएं आ सकता है बुरा समय

Published : Aug 28, 2019, 11:31 AM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 11:34 AM IST
ये 8 सपने दिखें तो समझ जाएं आ सकता है बुरा समय

सार

सपने सभी को दिखाई देते हैं जो हमें भविष्य में अच्छे या बुरे होने का संकेत देते हैं।

उज्जैन. सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ अच्छे भविष्य की ओर संकेत करते है, जबकि कुछ भविष्य में आने वाली परेशानियों से आगाह करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं, जो बताते हैं कि आपको धन हानि होने वाली है या आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है।
 
1. सपने में कोई खुद को दिवालिया घोषित कर दें तो उस व्यक्ति का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो सकता है।

2. सपने में जो चिड़िया को रोते हुए देखता है, धनवान होने पर भी उसका सब कुछ नष्ट हो सकता है।

3. जो व्यक्ति सपने में खुद को अपने घर का फर्नीचर तोड़ते हुए देखता है, शीघ्र ही किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकता है।

4. सपने में कहीं जाते समय अंधेरा हो जाए तो उस व्यक्ति को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। 

5. जो व्यक्ति सपने में बहुत सारा सोना (गोल्ड) देखता है, उसे धन-संपत्ति की हानि होने के योग बन सकते हैं।

6. सपने में जो व्यक्ति न्यूज पेपर में अपने संबंधियों का समाचार पढ़ता है तो उसे भी धन हानि हो सकती है।

7. सपने में किसी को उल्लू दिखाई देता है तो उसे धन हानि हो सकती है तथा अन्य कष्ट भी उठाने पड़ सकते हैं।
 
8. अगर कोई बिजनेसमैन सपने में खुद को कुएं में गिरता हुआ देखता है तो उसे बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज