मंगलवार को दिन भर रहेगा 1 शुभ योग, जानें आपकी राशियों पर इसका असर

Published : Aug 26, 2019, 08:30 PM IST
मंगलवार को  दिन भर रहेगा 1 शुभ योग, जानें आपकी राशियों पर इसका असर

सार

मंगलवार की शाम को चंद्रमा बदलेगा राशि और पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग रहेगा।

उज्जैन. 27 अगस्त, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इस दिन शाम को करीब 5 बजे चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- नौकरी से जुड़ी कोई बड़ी खबर आज मिल सकती है। स्टूडेंट को सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या कुछ मीठा खिलाएं।

वृषभ
फायदा- बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- किसी से गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी। 
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा-  बिजनेस से जुड़ी नई योजना को लेकर मन में उत्साह रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नुकसान- जोश में आकर कोई जोखिम न लें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। 
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें।

कर्क
फायदा-
बिगड़ी हुई बात आज फिर से बन सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- करीबी लोगों से किसी बात पर बहस हो सकती है। थोड़ी धन हानि भी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। 
उपाय- रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

सिंह
फायदा- हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- उधारी का पैसा आज चुकाना पड़ेगा। खास मित्र से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।
उपाय- सिरदर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी।  

कन्या
फायदा-
 बिजनेस में कुछ फायदेमंद बदलाव हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों से फायदा हो सकता है।
नुकसान- परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- तुलसी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

तुला
फायदा- इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। मकान या जमीन खरीद सकते हैं। अचानक कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है।
नुकसान- खर्चे पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा कम होगा। लव पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। 
नुकसान- किसी दूसरे पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है।
उपाय- पंचमुखी हनुमान की पूजा करें।

धनु
फायदा- प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं। किसी की मदद से पुराना विवाद सुलझ सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
उपाय- गरीबों को केले का दान करें।

मकर 
फायदा- ऑफिस में कोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।
नुकसान- दुश्मन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- पानी में काले तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा- ऑफिस में चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

मीन
फायदा- बिजनेस में बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
नुकसान- पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। आपकी मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
उपाय- अपनी राशि के स्वामी के मंत्र का जाप करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज