बुधवार को दिन भर रहेंगे 1 शुभ और 1 अशुभ योग, जानें इसका आप पर क्या होगा असर

बुधवार को  सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा। इस वजह से मातंग नाम का शुभ और व्यतिपात नाम का अशुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 27, 2019 2:36 PM IST

उज्जैन. 28 अगस्त, बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। बुधवार को पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन व्यतिपात नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। मंगलवार की शाम को चंद्रमा के कर्क राशि में आ जाने से बुधवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। आपका दिन कैसा रहेगा, जानिए-

मेष
फायदा- रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 
नुकसान- काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
उपाय- भगवान कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

वृष
फायदा- नौकरी के नए अवसर आज मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है। पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

मिथुन
फायदा- हर तरह के लक्ष्य आज पूरे हो सकेत हैं। बड़े निवेश की योजना भी बन सकती है। उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। 
नुकसान- आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें तो अच्छा रहेगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क
फायदा- पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। गले के रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- आज कोई बड़ा फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- गुस्से के कराण बनती बात बिगड़ सकती है। दूसरों के मामले में दखल न दें। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। पत्नी से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। 
नुकसान- किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

तुला
फायदा-
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। 
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक
फायदा- परिवार में नया सदस्य आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। 
नुकसान- दौड़-धूप से थकान हो सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा। 
उपाय- गरीबों का अनाज का दान करें।

धनु
फायदा-  स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा। 
नुकसान- एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे।कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

मकर
फायदा- सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कुंभ
फायदा- सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
नुकसान- बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी से हाथापाई हो सकती है।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

मीन
फायदा- अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। 
नुकसान- आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है। पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है।
उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

Share this article
click me!