राशिफल: शनिवार को दिन भर रहेंगे 2 अशुभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। साथ ही इसी दिन सुबह लगभग 10 बजे चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह और नक्षत्र में हो रहे ये परिवर्तन सभी राशियों पर खासा प्रभाव डालेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 6, 2019 2:08 PM IST

उज्जैन. आगामी शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जबकि सुबह 9.50 से मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। साथ ही इसी दिन सुबह लगभग 10 बजे चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह और नक्षत्र में हो रहे ये परिवर्तन सभी राशियों पर खासा प्रभाव डालेंगे। जानिए इस उथल-पुथल का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष
फायदा- पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अटके काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में सभी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। 
नुकसान- आपका खर्चा ज्यादा रहेगा। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।

 

वृष
फायदा-
नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है। कॅरियर में नए मौके मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

 

मिथुन
फायदा-
ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- गुस्से या जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करने से सोच-विचार कर लें। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है।
उपाय- नदी में चावल या सफेद मिठाई प्रवाहित करें।


कर्क
फायदा-
न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अतिरिक्त आय हो सकती है। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। तनाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीबों को फलों का दान करें।

 

सिंह
फायदा-
आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। कॅरियर के नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

 

कन्या
फायदा-
दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा।
नुकसान- किसी बात पर मानसिक तनाव हो सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स् को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

 

तुला
फायदा-
दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

 

वृश्चिक
फायदा-
रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है।
नुकसान- सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। किसी बात पर जीवनसाथी नाराज हो सकता है। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

 

धनु
फायदा-
नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा।
नुकसान- कुछ मामलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

 

मकर
फायदा-
योजनाओं पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

 

कुंभ
फायदा-
पैतृक संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा।
नुकसान- ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन आदि दान करें।

 

मीन
फायदा-
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नुकसान- किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

Share this article
click me!