मासिक राशिफल: मई 2022 में किन लोगों का साथ देगी किस्मत और किन राशि वालों का बढ़ेगा बेड लक, जानिए संपूर्ण राशिफल

साल 2022 का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। हिंदू पंचागं के अनुसार, इस महीने में 3 मई को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जो साल के 4 अबुझ मुहूर्तों में से एक है।

Manish Meharele | / Updated: May 01 2022, 05:45 AM IST

उज्जैन. इसके अलावा गंगा सप्तमी 8 मई को, सीता नवमी 10 मई को, मोहिनी एकादशी 12 मई को, प्रदोष व्रत 13 मई को, भगवान नृसिंह जयंती 14 मई को, वैशाखी पूर्णिमा 15 मई को, गणेश चतुर्थी व्रत 19 मई को, अचला एकादशी 26 मई को, प्रदोष व्रत 27 मई को, शिव चतुर्दशी व्रत 28 मई को और सोमवती अमावस्या का पर्व 30 मई को मनाया जाएगा। इस महीने सूर्य, मंगल, शुक्र और चंद्रमा सहित 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। बुध ग्रह अपनी चाल बदलकर मार्गी से वक्री होगा। इसका प्रभाव राशियों के लोगों पर दिखाई देंगे। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

मेष राशिफल (Aries monthly Horoscope)
इस महीने राहु-सूर्य और चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, बुध वृषभ राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का सातवें भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का 11 भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का बारहवें भाव में रहेंगे। महीने के आरंभ में कठिनाइयों का सामना करना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। संतान से सुख मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। कार्य समय पर हो जाएंगे। धन में कमी के साथ, व्यवहार उग्र हो सकता है।  नए काम मिलेंगे एवं मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर आएंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। माह का अंत शानदार होगा। बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। संतान को सफलता मिल सकती है। भाइयों का व्यवहार आपके फेवर में रहेगा। कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं बहुत रहेंगी। आप विशेष भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए किसी बहस में ना पड़ें। 

Latest Videos

नौकरी-बिजनेस
जॉब में नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं और अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबार में आपको बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कोई महात्वाकांक्षी योजना पर आप काम शुरू कर पाएंगे। 

हेल्थ
सेहत के लिए महीने के बीच के कुछ दिन आपके लिए अलर्ट रहने के हैं। इस दौरान कोई इंफेक्शन या एलर्जी का आप शिकार हो सकते हैं। शेष समय ठीक रहेगा।


वृषभ राशिफल (Taurus monthly Horoscope)
इस महीने बुध वृषभ राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का दसवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का 11 भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का 12वें भाव में रहेगा। इस महीने आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। जल्दी ही आप अपने काम में गति पकड़ लेंगे। रुपए पैसों की आवक भी बनी रहेगी। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। अतिरिक्त कमाई भी इस समय हो सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में तीसरा चंद्रमा आपके लिए सुख शांति लेकर आएगा। सरकारी कामों से फायदा होगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। कुछ कठोर फैसले इस समय आपको लेने पड़ सकते हैं। परीक्षा परिणाम ठीक ना आने से विद्यार्थियों का मन उदास रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बात बिगड़ सकती है। 

लव लाइफ
जीवन साथी से हर तरह की खुशी प्राप्त होगी। आपसी समझ और तालमेल बेहतर रहेगा। किसी समारोह में हिस्सा लेने और समय बिताने का मौका मिलेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी के लिए समय सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में लाभ देने वाली स्थितियां बन रही हैं। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। 

हेल्थ
सेहत के लिहाज से आपके लिए समय ठीक रहेगा। केवल जोड़ों से परेशान और हड्डी रोग वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। 


मिथुन राशिफल (Gemini monthly Horoscope)
इस महीने केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का नौवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धन के लेन-देन में जागरुक रहें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सरकारी तंत्र से कुछ परेशानी हो सकती है। संयम रखें। नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा। संतान से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं लक्ष्य साधने में सफल होंगे। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी एवं विवाद पूर्ण मामलों में पक्ष में फैसला होगा। क्रोध से बचें। चंद्र का गोचर बेहतरीन सफलताएं दिलवाएगा। आय अच्छी बनी रहेगी। अन्य मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ
जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे। कोई भी बात को बहस का मुद्दा ना बनने दें। रिश्ते में बेहतर अनुभव करेंगे। घर में शांति और प्रेम का माहौल रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
ये महीना शुरुआती परेशानी के बाद जॉब में बेहतरीन अवसर दिलाने वाला होगा। ग्रहों की स्थिति के कारण आपको प्रशंसा मिलेगी और काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापार में सामान्य समय रहेगा। किसी तरह के जोखिम लेने से बचें। 

हेल्थ
क्रोध के कारण आपका ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। अगर आप रक्तचाप या शुगर के मरीज हैं तो इस महीने आपको थोड़ा सावधान करने की जरूरत है।


कर्क राशिफल (Cancer monthly horoscope)
इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का आठवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-चंद्रमा-सूर्य मेष राशि का दसवें भाव में, बुध वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। निर्णयों में सटीकता रहेगी। नए व्यवसाय के लिए प्रयास विफल हो सकता है। प्रोफेशन में सफलता हाथ लगेगी। परिवार का मतभेद समाप्त होगा। 12-13 मई का समय ठीक रहने की संभावना नहीं है। क्रोध की अधिकता हो सकती है। संतान से विवाद हो सकता है। 14 से पुन: समय अनुकूल हो जाएगा। जीवन साथी से सहयोग आर्थिक आधार मजबूत होगा। चंद्र का गोचर समय पक्ष का बनाए हुए रहेगा। 23-24 तारीख को अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। कार्य नियमित रुप से संचालित होगा। माहांत मे कर्मचारियों से दिक्कत आ सकती है।

लव लाइफ
दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी आपके अनुकूल व्यवहार करेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और सम्मान बढ़ेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
अगर आप विदेश में जॉब करने की इच्छा रखने हैं तो इस महीने में अपने प्रयास तेज करें। जॉब से लाभ मिलने के योग हैं। आपके फैसलों का कार्यस्थल पर समर्थन होगा। व्यापार के लिहाज से समय थोड़ा कठिन हो सकता है।

हेल्थ
सेहत के लिए ये महीना अच्छा नहीं कहा जा सकता। तनाव और कमजोरी के कारण आपके स्वभाव में गुस्सा अधिक हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है।


सिंह राशिफल (Leo monthly Horoscope)
इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र- गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का नौवें भाव में, बुध वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। सम्पत्ति के लिए बिचौलियों पर भरोसा ना करें। कानूनी मसलों की जांच स्वयं करें। शुभ समाचार मिलेंगे। आय के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी। व्यय पर नियंत्रण नही होगा। कार्य  की अधिकता रहेगी। 14 के बाद से आर्थिक सुधार होगा। कार्य समय पर एवं आय अच्छी होगी। विरोधी को परास्त करने में सफल होंगे। कार्य नियमित रहेंगे एवं प्रेम में सफलता के साथ दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के लिहाज से समय अच्छा है। कुछ विवाद समाप्त होंगे। आपसी प्रेम बढ़ेगा। संतान से सुख रहेगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से प्यार और सम्मान मिलेगा। आपसी समझ से आप अपने बीच के कुछ मामले शांतिपूर्ण तरीके से निपटा सकेंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता के योग हैं। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में अच्छी सूचना मिल सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आय के अन्य साधन भी आपको मिलने के संकेत इस महीने मिल रहे हैं। व्यापार में समय अच्छा रहेगा लेकिन महीने के मध्य में कुछ सौदे या कोई कांट्रेक्ट हाथ से निकल सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा। महीने के अंत में वायरल फीवर या कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। शेष समय आप खुद को स्वस्थ्य महसूस करेंगे।


कन्या राशिफल (Virgo monthly horoscope)
इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का छठे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-राहु-सूर्य मेष राशि का आठवें भाव में, बुध वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। आपको थोड़ा मार्केट रिसर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। एक बड़ा मौका आपको मिल सकता है, जिससे आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। परिवार के लिए अच्छी सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। भाइयों से थोड़ा मन-मुटाव हो सकता है। माता से सुख मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य को लाभ होगा। परिवार का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। लक्ष्य प्राप्त होगा एवं संतान से सुख मिलेगा। माहांत में सब प्रकार के सुख रहेंगे। यात्रा सुखद होगी एवं मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे। कोई परेशानी आप दोनों मिल कर दूर करेंगे। किसी तरह के विवाद का संकेत नहीं है। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में इस महीने आप पूरी तरह अपनी प्लानिंग के अनुसार काम पूरे कर पाएंगे। अचानक आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस महीने आप अपनी योजना को अंजाम दे सकते हैं। कोई बड़ा लाभ व्यापार में आपको मिल सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आप बीमारियों से काफी राहत महसूस करेंगे। पुराने रोगों में सुधार होगा। सेहत के लिए इस महीने आप कुछ विशेष प्रयास भी कर सकते हैं।


तुला राशिफल (Libra monthly Horoscope)
इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि-मंगल कुंभ राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का छठे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का सातवें भाव में, बुध वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग और अच्छी खबर आ सकती है। कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। परिवार के साथ एंजाय करने के लिए कई मौके इस महीने में आएंगे। संतान से सहयोग मिलेगा। धन, मकान, संपत्ति की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन करने में रुचि होगी। महिलाएं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगी। मनचाहे कार्य करने को मिलेंगे। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। कार्य समय पर संपन्न होंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। संतान से विवाद हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। सतर्क रहें।

लव लाइफ
दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा। संतान के इच्छुक लोग इस महीने अपने लिए प्लानिंग कर सकते हैं। संतान का सुख मिल सकता है। दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में समय आपके लिए काफी लाभकारी रह सकता है। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में समय अच्छा रहेगा। नियमित लाभ के मौके मिलते रहेंगे। कोई नया व्यक्ति या कोई नई संस्था आपके संपर्क में आएगी, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। 

हेल्थ
सेहत अच्छी रहेगा। पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा लेकिन आपको वाहन और मशीनरी के उपयोग में सावधान रहने की जरूरत है। चोट लगने की संभावना है।


वृश्चिक राशिफल (Scorpio monthly Horoscope)
इस महीने शनि-मंगल कुंभ राशि का चौथे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का छठे भाव में, बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार उत्तम रहेगा। कार्य स्थल पर वातावरण सौहार्द पूर्ण रहेगा। परिवार के लिए समय अच्छा है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता से सहायता और आशीर्वाद मिल सकता है। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य को सराहना प्राप्त होगी। भाग्य का सहारा मिलेगा। पुराने अटके कार्य संपन्न होंगे। विदेश जाने वालों सफलता मिलेगी। विवादों में विजय मिलेगी एवं कार्य अच्छे से संपन्न होंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे एवं प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगी। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। अगर कोई विवाद या गलतफहमी है तो वो इस महीने सुलझ जाएगी। आपको जीवनसाथी से अच्छा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
इस महीने आपको जॉब में किस्मत का काफी सहारा मिलेगा। कई असंभव से टास्क आप पूरा कर सकते हैं। आपकी सराहना होगी। मैनेजमेंट संतुष्ट रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के नुकसान की कोई आशंका नहीं है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय बेहतरीन रह सकता है। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रुप से ज्यादा स्वस्थ्य और बेहतर महसूस करेंगे। कोई बीमारी होने के संकेत नहीं हैं। 


धनु राशिफल (Sagittarius monthly Horoscope)
इस महीने शनि-मंगल कुँभ राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, बुध वृषभ राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। कार्य स्थल पर वातावरण सुखद रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। इस दौरान में सतर्क रहें। लालच देने वालों से बचें। परिवार के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई अच्छी सूचना आपको मिलेगी, जो परिवार में खुशियां लाएगी। संतान से सुख मिलेगा। सम्पत्ति के लिए समाधान कारक समय है। आप परिस्थितियों पर बेहतर नियंत्रण रखने में कामयाब रहेंगे। सम्पत्ति में लाभ होगा। महीने के अंत में समय आपके पक्ष का रहेगा, कोई बड़ा फायदा इस समय आपको हो सकता है। 
लव लाइफ
जीवनसाथी से अच्छा व्यवहार मिलेगा। कोई विवाद नहीं रहेगा। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनको सफलता मिलेगी। कोई विशेष सूचना भी आपको मिल सकती है। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब में स्थितियां सामान्य रहेंगी। आपके आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। आपको अधिकारियों और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कोई बड़ी समस्या इस महीने नहीं आएगी। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। जोड़ों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अपनी पुरानी बीमारियों की नियमित जांच कराने की भी सालह है। 


मकर राशिफल (Capricorn monthly Horoscope)
इस महीने शनि-मंगल कुंभ राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-राहु-चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, बुध वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए भी समय मध्यम है। कोई भी जोखिम भरी योजना या डील में हाथ ना डालें। कानूनी विवादों से बचकर रहें। परेशानी हो सकती है। संतान के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करें। बुद्धि कौशल अधिक रहेगा। आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं सहयोग भी मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा या अनुष्ठान भी हो सकता है। परिवार के सदस्यों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। 

लव लाइफ
दाम्पत्य के लिए समय बेहतरीन हो सकता है। कहीं कोई यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। सब तरह से समय अनुकूल होगा। 

नौकरी-बिजनेस
ऑफिस में गॉसिप्स से बचें। कोई विवाद हो सकता है। काम में चिंताएं अधिक रहेंगी। कामों में विलंब भी होगा। लाभ के अवसर हाथ से जा सकते हैं। व्यापार के लिए महीने के शुरुआती 20 दिन तनाव वाले हो सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण सौदों को लेकर विवाद हो सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए महीना थोड़ा खराब हो सकता है। कोई तनाव आपको अनिद्रा और बेचैनी आदि दे सकता है। इस समय मन को शांत रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। 


कुंभ राशिफल (Aquarius monthly Horoscope)
इस महीने शनि-मंगल कुंभ राशि का लग्न में, शुक्र-गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, बुध वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में रहेगा। नए मकान, वाहन खरीदने का मन होगा। धन व्यय करने में जल्दबाजी नहीं करें। कारोबार के लिए नए संपर्क करने पड़ेंगे। कुछ अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। परिवार से वैचारिक मतभेद होगा। निवेश अच्छा रहने की संभावना है। परिवार में सुख लाने में कामयाब होंगे एवं कोई नया काम भी मिल सकता है। सरकारी कार्यों में गति आएगी। धार्मिक कार्य अच्छे से चलेंगे। परिवार के लिए यह समय थोड़ा विचलित करने वाला हो सकता है। किसी मुद्दे पर मन-मुटाव और विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि महीने के अंत में आप अपने प्रयासों से सब ठीक कर पाएंगे। 

लव लाइफ
इस महीने जीवन साथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। हालांकि ये बहुत ज्यादा बढ़ेगा नहीं लेकिन आपको काफी तनाव देने वाला रहेगा। किसी भी तरह बहस से बचें। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के संकेत हैं। कोई काम जो बहुत अच्छा किया होगा, वो आपको कार्यस्थल पर पहचान दिलाएगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार थोड़ा मंद रहने के संकेत हैं। आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नए लोगों से संपर्क करना होगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय ठीक है। ज्यादातर समय आपका दौड़धूप में निकलेगा। जो थकाने और निराश करने वाला हो सकता है। लेकिन, कोई शारीरिक व्याधि आपको इस महीने परेशान नहीं करेगी। 


मीन राशिफल (Pisces monthly Horoscope)
इस महीने शुक्र-गुरु मीन राशि का लग्न में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार में विवादपूर्ण स्थिति बनेगी। व्यापार में तेजी से कार्य मिलेगा। सभी साथियों से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यों को सराहना मिलेगी। भौतिक वस्तुओं पर व्यय होने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने पर विचार होगा एवं आय बेहतर बनी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। परिवार में किसी से वैचारिक द्वंद हो सकता है। समकक्षों से प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। कोई राज की बात बाहर आ सकती है। आय अच्छी रहने के कारण आप कोई नई सम्पत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। कोई नया वाहन या मशीनरी भी परिवार में आ सकती है। 

लव लाइफ
दाम्पत्य के लिए समय साधारण रहेगा। रिश्तों में गंभीरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई योजना बना सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस
नौकरी के लिए समय बहुत दबाव और तनाव वाला हो सकता है। काम का अतिरिक्त बोझ आप पर रहेगा। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। लाभ के मौके भी मिलेंगे। व्यापार के लिए श्रेष्ठ समय रहेगा। आपको लगातार नए कांट्रेक्ट या डील मिलते रहेंगे। 

हेल्थ
सेहत सामान्य रहेगी। पुराने रोग आपको परेशान करते रहेंगे। खानपान और अपनी जीवनशैली में आपको पूरा सतर्क रहना होगा। कोई भी बदपरहेजी ना करें।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें