Ketu Gochar April 2022: केतु का राशि परिवर्तन पहुंचा सकता है नुकसान, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

Published : Apr 14, 2022, 02:19 PM IST
Ketu Gochar April 2022: केतु का राशि परिवर्तन पहुंचा सकता है नुकसान, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

सार

ज्योतिष शास्त्र में केतु को क्रूर ग्रह कहा जाता है। ये ग्रह अश्विनी, मघा और मूल नक्षत्र का स्वामी है। केतु ही राहु के साथ मिलकर कुंडली में कालसर्प योग का निर्माण करता है। ये ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलता है और एक राशि में 18 महीने तक रहता है। ये ग्रह बुद्धि, ज्ञान, वैराग्य व अन्य मानसिक गुणों का कारक है।  

उज्जैन. केतु 12 अप्रैल, मंगलवार को राशि बदलकर वृश्चिक से तुला में आ चुका है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए केतु का राशि परिवर्तन परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमानजी की इन तस्वीरों में छिपा है आपकी परेशानियों का हल, अपने घर में लगाएं

कर्क राशि
राशि परिवर्तन कर केतु वृषभ से निकलकर मेष में आ चुका है। केतु का यह गोचर इस राशि वालों के लिए ठीक नही कहा जा सकता है। जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पारिपारिक कलह की वजह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि
केतु के राशि परिवर्तन से रोजगार प्रभावित हो सकता है या उसमें अस्थिरता आ सकती है। नौकरी बचाने के लिए कुछ अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। आंखों से जुड़ी बीमारी परेशानी में डाल सकती है। पैसा भी खर्च होगा और भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद होने के योग बन रहे हैं। दुश्मन आपको षड्यंत्र में फंसाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी
 

वृश्चिक राशि
कोई बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। यात्रा के दौरान सावधान करने की जरूरत है। दूसरों के विवाद में न बोलें, नहीं तो आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। कोर्ट के मामले बाहर ही सुलझा लें। सेहत को लेकर धन खर्च हो सकता है। अचल संपत्ति के मामलों में उदासीनता बनी रहेगी। इस समय आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा।

मीन राशि
आठवें भाव का केतु आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको हर काम सावधानी पूर्वक करना होगा, नहीं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी में कोई आपके विरुद्ध षड़यंत्र कर सकता है।

ये भी पढ़ें ...

Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल