Mangal Margi Rashifal 2023: मंगल के मार्गी होने से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल से

Mangal Margi Rashifal 2023: मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थिति में होता है, उसे जमीन-जायदाद की कमी नहीं होती और वह निडर होता है। ये ग्रह 45 से 60 दिनों के अंतराल पर राशि बदलता है। इसे क्रूर ग्रह भी कहते हैं।
 

Manish Meharele | Published : Jan 12, 2023 8:51 AM IST

उज्जैन. मंगल ग्रह का भी हमारे जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। इसे भूमि पुत्र भी कहा जाता है। ये ग्रह भी समय-समय पर राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह वृषभ राशि में वक्री है। (Mangal Margi Rashifal 2023) 13 जनवरी, शुक्रवार को ये ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। ऐसा होने से 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगल का मार्गी होना…

मेष राशि
इन लोगों के जीवन में जो परेशानियां चल रही थीं, वो मंगल के मार्गी होने से दूर हो सकती हैं। लेकिन इन्हें वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। बिना बात पर किसी से विवाद न करें। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है।

वृष राशि
इस राशि वाले विद्यार्थियों को अपनी मेहनत फल इस समय मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ आने से ज्यादा व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि
मंगल की चाल बदलने से इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सेहत के मामले में गंभीर होना पड़ेगा साथ ही पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। नौकरी-बिजनेस में छोटी-मोटी समस्याएं आती-जाती रहेंगी।

कर्क राशि
मंगल की चाल बदलने से इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले इस समय सुलझ सकते हैं और उनसे होने वाले लाभ में भी वृद्धि हो सकती है। शेयर व सट्टे से जुड़े लोगों के लिए लाभ की स्थिति बनती नजर आ रही है। समय पक्ष का बना रहेगा।

सिंह राशि
जॉब और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस किसी बात पर आपसे खुश हो सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से आपकी कोई परेशानी दूर हो सकती है। किसी परिजन की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। बच्चों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। पत्नी का साथ मिलेगा।

कन्या राशि
इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। जो लोग विदेश जाने कोशिश कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में अचानक कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

तुला राशि
इस राशि के लोगों को सेहत के मामले में फायदा मिलेगा। पुरानी बीमारी दूर होगी। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। जरूरी न हो तो यात्रा पर जाने से बचें। वाहन खरीदने की कोई योजना बना रहे हैं तो फिलहाल उसे टाल दें। अपना काम मन लगाकार करें। जल्दी ही प्रमोशन हो सकता है।

वृश्चिक राशि
परिवार में चल रहे तनाव थोड़े कम हो सकते हैं, हर मामले में धैर्य से काम लें। पार्टनरशिप में कोई बिजनस शुरू करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। इसमें आपको फायदा हो सकता है। ज्यादा आक्रमकता ठीक नहीं है। क्रोध के कारण आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

धनु राशि
कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में कहीं दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी दौड़-भाग करनी पड़ेगी।

मकर राशि
मंगल के मार्गी होने से इस राशि वाले लोगों को करियर से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन की तकलीफें भी इस समय दूर होने की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और आपके टारगेट भी समय पर पूरे होंगे। समय आपके पक्ष का बना रहेगा।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। ये लोग नया वाहन भी खरीद सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट हो सकता है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन राशि
भाई-बहनों के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। धर्म-कर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। नौकरी में बॉस के साथ कोई अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत से थोड़ा कम फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।


 

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पंतग, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व?


Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!