Mangal Vakri 2022: 13 जनवरी तक मंगल रहेगा वक्री, इन 6 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Published : Oct 31, 2022, 06:15 AM IST
Mangal Vakri 2022: 13 जनवरी तक मंगल रहेगा वक्री, इन 6 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

सार

Mangal Vakri 2022: ग्रहों का सेनापति मंगल ग्रह समय-समय पर राशि बदलता रहता है और वक्री व मार्गी भी होता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है और 30 अक्टूबर से वक्री हो चुका है। मंगल की ये स्थिति 13 जनवरी 2023 तक रहेगी।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है। इनमें से मंगल भी एक है, इसे लाल ग्रह भी कहते हैं। आमतौर पर मंगल 45 दिन में राशि बदलता है। परिस्थितिवश इस समय में आंशिक बदलाव आ सकता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है, जो 30 अक्टूबर, रविवार से वक्री (Mangal Vakri 2022) हो चुका है। मंगल ग्रह 13 जनवरी 2023 तक इसी स्थिति में रहेगा। मंगल के वक्री होने से सभी राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ असर देखने को मिलेगा। आगे जानिए मंगल के वक्री होने का क्या-क्या असर होगा…

आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मंगल को क्रूर ग्रह कहा जाता है और ये अग्नि और युद्ध का कारक भी है। मंगल के वक्री होने से प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं, जिससे जान-माल की हानि होने की संभावना रहेगी। मंगल से प्रभावित लोग गलत निर्णय ले सकते हैं। पड़ोसी देशों में तनाव की स्थिति भी बन सकती है। सेना से जुड़े कुछ मामले अचानक बिगड़ सकते हैं। आगजनी की घटनाओं में किसी की जान भी जा सकती है।

किन राशि वालों को रहना होगा संभलकर?
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, मंगल के वक्री होने से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो ये किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इनके कामकाज में उतार-चढ़ाव आने से तनाव की स्थिति बन सकती है। चोट या दुर्घटना की भी आशंका है। पैसों का लेन-लेन करते समय भी अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। वहीं, मेष, कर्क, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोग इस ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे।

ये उपाय करें-
जिन राशि के लोगों पर मंगल के वक्री होने का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, उन्हें आगे बताए गए उपाय करने चाहिए, ताकि उन्हें कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े- 
1. प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करें। गुड़-चने की भोग लगाएं।
2. तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करें। लाल कपड़ों का दान भी कर सकते हैं।
3. लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं। 
4. पानी में लाल चंदन डालकर स्नान करें।
5. शहद खाकर घर से निकलें।


ये भी पढ़ें-

Gopashtami 2022: कब मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व


Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से बना लक्ष्मी नारायण योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज