सोमवार को रहेंगे 2 शुभ और 1 अशुभ योग, जानें क्या होगा आप पर असर?

Published : Sep 01, 2019, 07:31 PM IST
सोमवार को रहेंगे 2 शुभ और 1 अशुभ योग,  जानें क्या होगा आप पर असर?

सार

सोमवार को ग्रह-नक्षत्र शुक्ल, चतुर्ग्रही नाम के शुभ और व्रज नाम का अशुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 2 सितंबर को ग्रह-नक्षत्र शुक्ल नाम का शुभ योग बना रहे हैं। इसके साथ ही सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यानी सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ रहेंगे। जिससे कई लोगों को नौकरी और बिजनेस में फायदा मिल सकता है। तरक्की के मौके भी मिलेंगे। इन 2 शुभ योगों के प्रभाव से दिन अच्छा रहेगा। वहीं चित्रा नक्षत्र होने से व्रज नाम का अशुभ योग बन रहा है। जिससे कई लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। राशिफल से जानिए कुछ ऐसा रहेगा आपका दिन

मेष 
फायदा- एक्स्ट्रा इनकम का जरिया शुरू हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक काम में आपका पैसा लग सकता है।
नुकसान- किसी की देखा-देखी करेंगे तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वाहन से सावधान रहना होगा। आप बिना बात किसी पर भड़क भी सकते हैं। 
क्या करें- मंदिर में अनाज का दान दें।

वृष
फायदा- जॉब या बिजनेस के मामलों में किसी से मदद मिलेगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- कुछ मामलों में लोगों से उलझ सकते हैं। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। बिना सोचे-समझे कोई बात कहने से आप परेशानी में फंस सकते हैं। 
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद का उपहार दें।

मिथुन
फायदा- आपके कुछ खास काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है। पुराना कर्जा आप चुका देंगे। 
नुकसान- लाइफ पार्टनर से सहयोग नहीं मिलेगा। आप कुछ ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें।
उपाय- माता–पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क
फायदा-
किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। नया सदस्य घर में आ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नुकसान- कामकाज में उलझी हुई स्थितियां आपके सामने आएंगी। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं।

सिंह
फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। 
नुकसान- कामकाज और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। 
उपाय- तुलसी को दीपक लगाएं।

कन्या
फायदा- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। 
नुकसान- फालतू खर्चा हो सकता है। बहुत से कठिन काम निपटाने पड़ सकते हैं। नौकरी से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

तुला
फायदा- मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत मिल सकती है। पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। 
नुकसान- अपने मन की बात शेयर करने से बचें। कोई व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को लड्‌डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक  
फायदा- आज परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। 
नुकसान- ऑफिस में आपका विरोध हो सकता है। आप कुछ मामलों में फैसले नहीं ले पाएंगे। मानसिक उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर आंकड़े का फूल चढ़ाएं।

धनु
फायदा- आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आज आपको पॉजिटिव नतीजे मिलते रहेंगे। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- कामकाज में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। कुछ मामलों में खुद से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान रखें। 
उपाय- अपने अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

मकर
फायदा- आज आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- काम का बोझ ज्यादा रहेगा। दौड़-भाग और छोटी-छोटी यात्राओं की स्थिति बन सकती है। कुछ खास काम बाकी रह सकते हैं। 
उपाय- नदी में चावल प्रवाहित करें।

कुंभ
फायदा- रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। काम में मन लगेगा। बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में होंगी।
नुकसान- करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। 
उपाय- भैरव मंदिर में तेल दान करें।

मीन
फायदा- भाइयों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।  
नुकसान- पैसों का कोई मामला आज उलझ सकता है। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज