
उज्जैन. 19 अगस्त, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। शाम को लगभग 5.50 के बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन-
मेष
फायदा- नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है।
नुकसान- वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। खांसी या पेट दर्द से परेशान रहेंगे। प्रेमियों के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।
वृषभ
फायदा- पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा।
नुकसान- किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मिथुन
फायदा- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में फायदा होगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- नौकरी में ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। संतान की चिंता सताएगी। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
उपाय- शिवजी के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।
कर्क
फायदा- आय की स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। व्यापार में फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। व्यस्तता के कारण दांपत्य जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- किसी गरीब कन्या को मिठाई का दान करें।
सिंह
फायदा- अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में नया पद मिल सकता है।
नुकसान- निवेश से बचने का प्रयास करें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
कन्या
फायदा- नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग भी बन हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
तुला
फायदा- बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा।
नुकसान- यात्रा में नुकसान हो सकता है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में दीपक लगाएं।
वृश्चिक
फायदा- भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदा पहुंचा सकती है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी हो सकती है। काम को लेकर तनाव बना रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु
फायदा- परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकर
फायदा- संतान से सुख और सहयोग दोनों मिलेगा। अतिरिक्त आय से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। तबादले की खबर से तनाव हो सकता है। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
कुंभ
फायदा- मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। पैर में चोट लग सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन
फायदा- बिजनेस में ग्रोथ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
नुकसान- आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज ध्यान रखें।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।