राशिफल: मंगलवार को रहेंगे 3 शुभ योग, किन लोगों को मिलेगा इसका फायदा?

मंगलवार को बन रहे शुभ योगों से हर राशि को होगा फायदा

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2019 3:11 PM IST / Updated: Aug 12 2019, 08:43 PM IST

उज्जैन. 13 अगस्त, मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा. मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इसी दिन सुबह लगभग 10.30 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है। घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। 
नुकसान- पत्नी से थोड़ी अनबन हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे न करें।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक लगाएं।

वृष
फायदा- धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
फायदा- ऑफिस में आपके आइडिया सबको पसंद आएंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

कर्क
फायदा- सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
उपाय- लाल रूमाल जेब में रखें।

सिंह
फायदा- पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।
नुकसान- कमजोर सेहत परेशानी का कारण बन सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- छत या घर के बाहर बर्तन में पानी भरकर रखें।

कन्या
फायदा-
बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है।
नुकसान- भावुकता में गलत फैसला लेने से बचें। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
उपाय- भगवान सूर्यदेव को नमस्कार करें।

तुला
फायदा- संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस और नौकरी के लिए समय सामान्य है।
नुकसान- पुरानी बातों के चलते टेंशन हो सकता है। बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। कानूनी मामलों से दूर ही रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को खिलौने बाटें।

वृश्चिक
फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे। संतान की सफलता से मन खुश होगा।
नुकसान- खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें।

धनु
फायदा- दोस्तों की मदद से बिगड़ा काम बन जाएगा। नौकरी में मनचाहा तबादला हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा।
नुकसान- अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मकर
फायदा- इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है। मकान या जमीन के सौदे में नुकसान हो सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

कुंभ
फायदा- आज किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- महिलाओं की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऑफिस में किसी से बहस भी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

मीन
फायदा- पिता से धन लाभ हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हाथ आ सकता है।
नुकसान- गलत तरीके से पैसा कमाने का विचार आएगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- 9 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

Share this article
click me!