शनिवार, महीने के अंतिम दिन बन रहे हैं 1 अशुभ और 2 शुभ योग, जानिए किसे मिलेगा किस्मत का साथ

शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सिद्ध और साध्य नाम के 2 शुभ योग भी बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2019 4:04 PM IST

उज्जैन. 31 अगस्त, शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए-

मेष 
फायदा- अचानक धन लाभ भी हो सकता है। मनोरंजन यात्रा हो सकती है। ऑफिस के लोग आपके काम को पसंद करेंगे। 
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में दिन खराब हो सकता है।
उपाय- किसी सफाई कर्मचारी को नए वस्त्रों का दान करें।

Latest Videos

वृष 
फायदा- सेहत पहले से ठीक हो सकती है। आज बिजनेस में कुछ नया फैसला ले सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। 
नुकसान- पैसा निवेश करने में सावधान रहें। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है। 
उपाय- पानी में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

मिथुन
फायदा- करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अचल संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। ज्यादा मेहनत से थकान का अनुभव होगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को 7 हल्दी की गांठ अर्पित करें।

कर्क
फायदा-
एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- नदी में दो मुट्‌ठी कच्चे चावल प्रवाहित करें।

सिंह
फायदा- उधार का पैसा आज मिल सकता है। कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। यात्रा का भी कोई कार्यक्रम बन सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स को आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। रक्त से संबधित रोग हो सकते हैं। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

कन्या
फायदा-
बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। भाइयों का सहयोग  मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। 
नुकसान- आपकी बात से कोई नाराज हो सकता है। किसी बात पर मन अशांत रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता सताएगी।
उपाय- देवी लक्ष्मी कमल का फूल चढ़ाएं।

तुला
फायदा- कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है।
नुकसान- कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। कोई आपको धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस में नई प्लानिंग सक्सेसफूल रहेगी। अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। 
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान की ओर से भी मन दुखी हो सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गाय को गुड़ या कुछ और मीठा खिलाएं।

धनु
फायदा- संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में आज सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
नुकसान- आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति से काम लें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। 
उपाय- ब्राह्मण महिला को लाल चूड़ियों का दान करें।

मकर
फायदा- नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। 
नुकसान- बिजनेस में संभलकर कोई फैसला लें। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। 
उपाय- शिवजी के मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कुंभ
फायदा-
परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को जूतों का दान करें।

मीन
फायदा- जीवन साथी से सहयोग मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। 
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं या दूध पिलाएं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?