Shukra Gochar December 2022: 22 जनवरी तक मकर राशि में रहेगा शुक्र, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक विशेष महत्व बताया गया है। ये सभी ग्रह हमारे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं। नवग्रहों में शुक्र को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे चमकीला ग्रह भी कहते हैं। ये ग्रह आमतौर पर 45 दिन तक एक राशि में रहता है। 
 

Manish Meharele | Published : Dec 29, 2022 7:23 AM IST

उज्जैन. जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए शुक्र ग्रह का अनुकूल होना जरूरी होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में सभी ऐशो-आराम मिलते हैं और जिसकी कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, वह पैसों की तंगी के कारण परेशान रहता है। इस बार ये ग्रह 29 दिसंबर को राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 22 जनवरी तक रहेगा। इस ग्रह में शनि पहले से स्थित है। इस तरह मकर राशइ में शुक्र और शनि की युति बन रही है। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा…


4 राशि वालों के लिए शुभ 
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शुक्र के राशि बदलकर मकर में आने से सबसे ज्यादा फायदा मेष, वृष, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को मिलता नजर आ रहा है। इन 4 राशी के नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए धन लाभ की स्थिति बन रही है। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा और अगर कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक है।


6 राशि वालों को रहना होगा सावधान
शुक्र के मकर राशि में जाने से 6 राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। ये 6 राशियां हैं- कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर। इन राशि वालों के खर्च में अचानक बढ़ोत्तरी हो सकती है। इनकी कुछ गुप्त बातें लोगों को पता चल सकती है, जिसके कारण इन्हें अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। वैवाहिक संबंधों और लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के विवाद और दौड़-भाग की स्थिति बन सकती है।


2 राशि के लिए मिला-जुला समय
शुक्र के राशि परिवर्तन से 2 राशि वालों पर मिला-जुला प्रभाव दिखाई देगा। कुछ मामलों में इन्हें धन लाभ होगा लेकिन फिर भी मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन में उतनी खुशी नहीं होगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। साझेदारी के कामों से बचकर रहें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको खुशियां दे सकती हैं। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।
 

 

ये भी पढ़ें-

19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर


Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल

Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!