शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में आया शुक्र, जानें किन राशियों को मिलेगा इसका फायदा

Published : Dec 17, 2019, 01:17 PM IST
शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में आया शुक्र, जानें किन राशियों को मिलेगा इसका फायदा

सार

15 दिसंबर, शुक्रवार से शुक्र ग्रह राशि बदल चुका है। ये ग्रह धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि का स्वामी शनि है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि की राशि मकर में शु्क्र सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। यहां जानिए मेष से मीन तक का राशिफल...

मेष
कार्यों की शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन आगे जाकर तेजी से काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक कार्यों में सुधार होगा। अतिथियों का आगमन हो सकता है।

वृषभ
आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से भी मजबूत होगी। अचानक धन लाभ का योग भी बना हुआ है। कार्यों में सुधार होगा और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा।

मिथुन
आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। हर प्रकार के संकट से रक्षा होगी और संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। व्यय में वृद्धि के योग बन सकते हैं।

कर्क
मन की प्रसन्नता से उत्साह बना रहेगा। कम प्रयासों में सफलता मिल सकती है। प्रशंसा प्राप्त होगी। कोई बड़ी सफलता के मिलने की उम्मीद है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ दिनों बाद समय अनुकूल हो सकता है। शुभ चिंतकों की सलाह को नजजअंदाज न करें।

कन्या
किसी बड़े लाभ के योग बन सकते हैं। आपके विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं होगा। स्वयं पर विश्वास रखना होगा।

तुला
भाग्य को अनुकूल बनाने में शुक्र सहयोग रहेगा। खुशियां द्वार पर ही हैं, स्वयं को संयमित रखना होगा। आपकी वाणी से किसी को दुख हो सकता है। नए काम करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक
कार्यों में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। धन की अनुकूलता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। बाधाओं को स्वयं के प्रयास से हल कर पाएंगे।

धनु
आय में वृद्धि के आसार हैं। हर काम में लाभ मिलेगा और शत्रुओं को पराजित करने में सफल हो जाएंगे। घर में मांगलिक काम होंगे। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा।

मकर
धन और सुख-सुविधाएं प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। परिवार के आंतरिक मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी। बुद्धि और वाणी का कौशल श्रेष्ठ रहेगा।

कुंभ
बने-बनाए काम अव्यवस्थित हो सकते हैं। छुट्टियों के लिए बनाई गई योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। कार्य को प्राथमिकता देनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में भी संतुष्टि नहीं मिल पाएगी।

मीन
सुखदायक समय रहेगा। कार्यों की शुरुआत अच्छी होगी और समय पर लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और नए कार्यों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल