Shukra rashi parivartan April 2022: शुक्र ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Published : Apr 28, 2022, 12:02 PM ISTUpdated : Apr 28, 2022, 12:03 PM IST
Shukra rashi parivartan April 2022: शुक्र ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

सार

27 अप्रैल से शुक्र ग्रह राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। ये शुक्र की उच्च राशि है यानी इस राशि में होने से शुक्र के शुभ फलों में वृद्धि होगी। इस राशि में ये शुक्र 23 मई 2022 तक रहेगा इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा।

उज्जैन. मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही स्थित हैं। इस तरह शुक्र और गुरु की युति इस राशि में बनी रहेगी। धार्मिक नजरिए से देखें तो मीन राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति और दानवों के गुरु शुक्राचार्य का मिलन हो रहा है। गुरु और शुक्र की युति से धनु, मीन, वृषभ और तुला राशि के लोगों को शुभ फल मिलेंगे। वहीं कुछ राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति अशुभ फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा…


मेष राशि  
बारहवें भाव में शुक्र का प्रवेश आपके खर्च बढ़ा सकता है। दुश्मन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस समय आपको संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

वृषभ
ग्यारहवें भाव में शुक्र के आने से आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आय के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। 

मिथुन राशि
दसवें भाव में शुक्र के आने से आय के साधन बढ़ सकते हैं। यानी कई माध्यमों से आपके पास पैसा आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग भी बन रहे हैं। पुराने विवाद खत्म होंगे और पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। 

कर्क राशि
इस राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम इस समय पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर झड़प हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

सिंह राशि 
आठवा शुक्र इस राशि के लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। सेहत को लेकर भी परेशान होना पड़ेगा। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि 
सातवें भाव का शुक्र आपके जीवन में प्रेम और मधुरता लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धन लाभ के योग भी इस दौरान बन रहे हैं। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वो मिल सकता है। 

तुला राशि
छठा शुक्र आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत में सुधार होगा और पुरानी बीमारियां दूर होंगी। दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। 

वृश्चिक राशि 
शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेम में वृद्धि होगी। 

धनु राशि
भौतिक सुख-सुविधाएं मिलने का योग बन रहा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संपत्ति और बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

मकर  राशि
भाई-बहनों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। किस्मत आपका साथ देगी। बिजनेस और नौकरी में फायदा होगा।

कुंभ राशि
इस समय आपको धन का सदुपयोग करना होगा, बेफिजूल खर्च की वजह से भविष्य में परेशानी आ सकती है। वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। किसी की बातों में न आएं, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। 

मीन राशि 
आपके आकर्षण में वृद्धि होगी। धन लाभ तो होगा ही साथ ही वाहन सुख भी मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच हल्की नोंक-झोक हो सकती है।

ये भी पढ़ें-


Shanishchari Amavasya 2022: शनि अमावस्या पर रहेंगे 3 शुभ योग, ये 5 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी परेशानी

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना और उसकी पूजा करना क्यों माना जाता है शुभ?

Akshaya Tritiya 2022: कब है अक्षय तृतीया, इस तिथि को क्यों मानते हैं इतना शुभ? जानिए इससे जुड़ी खास बातें
 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?