25 दिसंबर की रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा ग्रहण का सूतक, जानें किन राशियों पर होगा इसका अशुभ असर

Published : Dec 24, 2019, 11:38 AM IST
25 दिसंबर की रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा ग्रहण का सूतक, जानें किन राशियों पर होगा इसका अशुभ असर

सार

26 दिसंबर, गुरुवार की सुबह 8.04 से सूर्यग्रहण का आरंभ होगा, 9.30 बजे मध्य काल और सुबह 10.56 बजे ग्रहण खत्म होगा।

उज्जैन. यह ग्रहण भारत में अधिकतम स्थानों पर खंडग्रास सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा। दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर कंकणाकृति सूर्यग्रहण दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार भारत के अलावा यह एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया में भी ये ग्रहण दिखाई देगा। भारत में ग्रहण काल 2 घंटे 52 मिनट का रहेगा।

ग्रहण का सूतक काल
सूर्यग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व से माना जाता है। 25 दिसंबर की रात 8 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के मोक्ष के साथ समाप्त होगा।

धनु राशि में रहेंगे 6 ग्रह
2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण मूल नक्षत्र और धनु राशि में होगा। ग्रहण के समय सूर्य, बुध, गुरु, शनि, चंद्र और केतु धनु राशि में एक साथ रहेगे। केतु के स्वामित्व वाले नक्षत्र मूल में ग्रहण होगा और नवांश या मूल कुंडली में किसी प्रकार का अनिष्ट योग नहीं होने से प्रकृति को नुकसान की संभावना नहीं है।

मेष- मानसिक परेशानी रहेगी। राशि के 9वें भाग में सूर्य ग्रहण होने से संतान के कष्ट की भी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

वृष- शत्रु का भय चिंतित करेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।

मिथुन- दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कारोबार में कठिनाई और नौकरी को लेकर चिंता बरकरार रहेगी।

कर्क- शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा, लेकिन गुप्त चिंता मन को परेशान करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह- खर्च बढ़ेगा। साथ ही कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

कन्या- कार्य सिद्धि के योग हैं। इसके साथ ही खुद व परिवार के बुजुर्गों की सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। काम को ध्यान से पूरा करें

तुला- धन लाभ हो सकता है। ग्रहण के दौरान प्रभु का सिमरन व ध्यान लगाकर कार्य करने से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। परिवार में झगड़ा व आर्थिक क्षति हो सकती है। बीमारी को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

धनु- ग्रहण के कारण मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी व आर्थिक कमजोरी का योग बन रहा है। संयम बनाए रखने की जरूरत है।

मकर- आय के विपरीत खर्च अधिक होगा। शत्रु हावी हो सकता है। घर में टकराव की स्थिति से बचने की कोशिश करें।

कुंभ- आय में वृद्धि के साथ-साथ अपनों से लाभ होगा। इस अवधि में शुभ समाचार भी मिल सकता है।

मीन- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। पुराना रोग भी परेशान कर सकता है। गुप्त भय के चलते मानसिक रूप से परेशानी पैदा हो सकती है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज