Sun Transit June 2022: 17 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेगा सूर्य, इन 4 राशि वालों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Published : Jun 12, 2022, 12:55 PM IST
Sun Transit June 2022: 17 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेगा सूर्य, इन 4 राशि वालों को हो सकता है बड़ा नुकसान

सार

ग्रहों का राजा सूर्य 15 जून, बुधवार को राशि परिवर्तन कर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य 17 जुलाई, रविवार तक रहेगा यानी लगभग 31 दिन तक सूर्य देवता मिथुन राशि में रहेंगे।

उज्जैन. वर्तमान में सूर्य वृषभ राशि में बुध ग्रह के साथ युति बना रहे हैं। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग इस समय बन रहा है, जो 15 जून को सूर्य के राशि बदलते ही खत्म हो जाएगा। सूर्य के राशि बदलने से कुछ राशि के लोगों पर इसका शुभ प्रभाव होगा तो कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे कई शुभ और अशुभ योग भी बनेंगे। इस दौरान सूर्य स्वाती नक्षत्र में भी प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर किन राशि को नुकसान पहुंचाएगा, इसकी जानकारी इस प्रकार है…

मिथुन राशि 
सूर्य का इसी राशि में गोचर होगा, जिसके चलते इस राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस राशि के लोगों के मन में निराशा और असंतोष की भावना आ सकती है। इस राशि के लोगों को इस समय आत्मसंयत रहना होगा, साथ ही व्यर्थ की बातों पर क्रोध न करें, नहीं तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी संभलकर रहना होगा, किसी को भी उधार देने से बचें।

तुला राशि
इस राशि क लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा। इस समय इनके मन में क्रोध की अधिकता रहेगा, लेकिन इससे इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी असफलता का कारण बन सकती है। स्वयं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी यात्रा पर जाना हो सकता है, जिसमें धन हानि के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में परेशानी आ सकती है। ट्रांसफर के योग भी इस दौरान बन रहे हैं। संभलकर रहना होगा नहीं तो नौकरी छूट भी सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाइयों से किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर ये समय वृश्चिक राशि वालों के लिए ठीक नही रहेगा।

मीन राशि
इस राशि के विद्याथियों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत के दौरान आपको सयंमित रहना होगा, नहीं तो किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। वाहन से जुड़े मामले परेशानी में डाल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन होने से और भी कई समस्याएं सामने आ सकती है। इस दौरान तनाव से बचें नहीं तो अवसाद की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें-

Sun Transit June 2022: 15 जून को सूर्य के राशि बदलते ही चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत

 

Feng Shui Tips: ये 3 शो-पीस घर में रखने से दूर होता है बैड लक, खुल जाते हैं बंद किस्मत के दरवाजे!

Palmistry: आपकी हथेली पर भी है क्रॉस का निशान तो हो जाईए सावधान, जानिए इसके फायदे और नुकसान


 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से