Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों के शुभ होंगे अच्छे दिन, मिलेगी सफलता

Published : May 10, 2022, 02:31 PM IST
Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों के शुभ होंगे अच्छे दिन, मिलेगी सफलता

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। लगभग सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन (Sun Transit 2022) का समय निश्चित होता है। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों के जीवन पर दिखाई देता है।

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य सौर मंडल का राजा है और ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। ये राशि परिवर्तन हर महीने की 14-15 तारीख को होता है। इस समय सूर्य मेष राशि में है, ये सूर्य की उच्च राशि है। 15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का असर कितना राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है…

मेष राशि
सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से इस राशि वालों को आर्थिक मामलों में फायदा हो सकता है। कमाई के जरिए एक से अधिक हो सकते है। इस समय आप अपने शौक पूरे करने में सफल रहेंगे और इसी से पैसा भी कमाएंगे। महत्वकांक्षी योजनाएं इस समय पूरी हो सकती हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे आपकी जॉब प्रोफाइल भी मजबूत बनेगी। कुल मिलाकर ये समय आपकी राशि के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।

वृषभ राशि 
जो विद्यार्थी इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय शुभ फल देने वाला रहेगा। ऑफिस और बिजनेस के कामों में भी इस समय सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में स्थिरता आएगी और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि 
इस राशि के स्वामी ही सूर्यदेव हैं, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन होने के योग इस दौरान बन सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। अगर आप किसी स्वयंसेवी संस्था से जुड़े हैं तो उसका नाम भी किसी अच्छे काम की वजह से सुर्खियों में आ सकता है। करियर के लिए ये राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।

वृश्चिक राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि से सातवें भाव में होगा। ये आपके लिए शुभ रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी प्रमोशन होने को योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण योजना इस समय पूरी हो सकती है। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में अतिरिक्त फायदा होता नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं और संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। वाहन खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है। आप अपने काम से प्रसिद्धि हासिल करेंगे और करियर के नए मुकाम पर पहुंचने में सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े लोगों को अनुकूल वातावरण मिलेगा। हर काम में सफलता मिलती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें


Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

Chandra Grahan 2022: इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल