Surya grahan 2022: किस राशि पर होगा सूर्यग्रहण का असर, जानें किसे मिलेंगे शुभ फल-किसे रहना होगा सावधान?

इस बार 30 अप्रैल, शनिवार को साल का पहला सूर्यग्रहण (Solar eclipse 2022) होने जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी धार्मिक और ज्योतिषी प्रभाव नहीं माना जाएगा और न ही सूतक आदि नियम मान्य होंगे। ये ग्रहण मेष राशि में होगा। इसी दिन शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022) का योग भी बन रहा है।

Manish Meharele | Published : Apr 22, 2022 6:00 AM IST / Updated: Apr 22 2022, 01:33 PM IST

उज्जैन. भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल को होने वाला सूर्य ग्रहण रात 12.15 से शुरू होगा जो सुबह 04.07 तक रहेगा। इन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा- दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं के लोगों को ये प्रभावित करेगा। इसी दिन शनिश्चरी अमावस्या भी रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, कई सौ सालों में ऐसा दुर्लभ योग बनता है जब सूर्यग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या एक साथ हो। ये ग्रहण मेष राशि में होने से इस राशि पर सबसे अधिक निगेटिव असर होगा। अन्य राशियों पर भी इसका प्रभाव दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए साल के पहले सूर्यग्रहण का प्रभाव किस राशि पर कैसा होगा…

मेष राशि
30 अप्रैल को होने वाला ग्रहण मेष राशि में होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इन लोगों के साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। बनती हुई बात बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। पैसों को लेन-देन करते समय सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलो में फायदा होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। संतान से खुशी प्राप्त होगी। 

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्यग्रहण का प्रभाव मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस वालों कोई बड़ी डील सकते हैं, लेकिन अनुभवी की सलाह जरूर लें। नौकरी में भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। समय के अनुसार ही कोई निर्णय लें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। पुरानी योजनाएं इस समय पूरी हो सकती हैं और उसमें सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को सामाजिक कार्यों के चलते मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा के दौरान कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। एक से अधिक स्थान पर धन लाभ हो सकता है, साथ-साथ निवेश पर भी आपकी नजर बनी रहेगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।

कन्या राशि 
इस राशि के लोग बच्चों के कारण थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलने से मन में उत्साह की कमी बनी रहेगी। किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो लेने में समस्या आएगी। मौसमजनित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

तुला राशि
इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं या प्रमोशन भी संभव है। बिनजेस में सोच से अधिक मुनाफा होने से उत्साह बना रहेगा। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर बरती गई लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि
इस राशि वाले लोगों को नौकरी और बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई अपना व्यक्ति की धोखा दे सकता है, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। लाइफ पार्टनर की सेहत में उतार-चढ़ाव परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय खुद को शांत रखें। 

धनु राशि 
इस राशि के लोगों को फायदे के मौके मिलेंगे। समय अनुकूल बना रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ इस समय आपको मिलता दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। संतान की जुड़ी चिंताओं का निराकरण होगा।

मकर राशि
इस राशि के लोगों को सेहत में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। नहीं तो मामला गंभीर हो सकता है। सोचा हुआ लक्ष्य न पाने से मन में उत्साह की कमी रहेगी। पैसों की कमी के कारण कोई काम अटक सकता है। न चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। इस समय आप हर फैसला सोच-समझकर ही लें।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन बाद में इसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा। परिवार में किसी बात पर विवाद होने की संभावना है, इसलिए जो भी बोलें, बहुत सोच-समझकर बोलें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो भविष्य में बात बिगड़ सकती है। 

मीन राशि
साल का पहला सूर्यग्रहण इस राशि के लोगों को मान-सम्मान दिलवाएगा। पुराने निवेश से फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। अगर कोई आपकी बुरा करना चाहेगा तो भी वो कुछ कर नहीं पाएगा। दूसरे मामलों में मिला-जुला फल मिलेगा। किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें-

अप्रैल का अंतिम सप्ताह रहेगा खास, 3 ग्रह बदलेंगे राशि, सूर्यग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या का योग भी बनेगा


Shani Rashi Parivartan 2022: जब शुरू होती है शनि की साढ़ेसाती या ढय्या तो मिलने लगते हैं ऐसे अशुभ संकेत

Akshaya Tritiya 2022: इस बार शोभन योग में मनेगा अक्षय तृतीया पर्व, 50 साल बाद बनेगा ग्रहों का अद्भुत संयोग
 

Share this article
click me!