Trigrahi Yog Makar Rashi: मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Trigrahi Yog In Makar Rashi: नवग्रहों में शुक्र का विशेष स्थान है। इस ग्रह को सुख-समृद्धि और ऐशो-आराम देने वाला कहा जाता है। ये ग्रह जिस व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा प्राप्त होती है।
 

Manish Meharele | Published : Dec 21, 2022 4:23 AM IST

उज्जैन. वर्तमान में शुक्र ग्रह धनु राशि में स्थित है। ये ग्रह 29 दिसंबर को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र इस राशि में 17 जनवरी तक रहेगा। मकर राशि में पहले से ही शनि स्थित है और बुध भी तब तक इस राशि में आ चुका होगा। इस तरह मकर राशि में शुक्र, शनि और बुध की युति बन जाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, ग्रहों की ये स्थिति कुछ राशि वालों के अशुभ साबित होगी और इन्हें अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां, जिन्हें इस त्रिग्रही योग के चलते समस्याएं आ सकती है…

कन्या राशि
इस राशि के लोगों को इस समय संभलकर रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। जो लोग अनैतिक काम करते हैं यानी गैरकानूनी, उन्हें पुलिस से बचकर रहना चाहिए। वाहन चलाने में सावधानी रखें क्योंकि घटना-दुर्घटना के योग इस समय बन रहे हैं। बिजनेस में आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है और कोई बड़ी डील भी आपके हाथ से निकल सकती है।

तुला राशि 
इस राशि के लोगों को खरीदी करते समय सावधानी रखनी होगी, नहीं तो इनके साथ ठगी हो सकती है। ऑनलाइन खरीदी करते समय भी सावधान रहें। बैंक बैलेंस में कमी होने से कुछ तनाव जरूर रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, लेकिन ये अधिक समय तक नहीं रहेगी। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके चलते भागदौड़ बनी रहेगी। 

मकर राशि
शुक्र के राशि बदलने से घर में कलह की स्थिति बन सकती है। पैसों को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोग भी इस समय थोड़ा सावधान रहें, टारगेट पूरे न होने से अधिकारी आप पर नाराज हो सकते हैं। इस समय आपको हर फैसला काफी सोच-समझकर लेना होगा। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और बड़े बुजुर्गों की कही बात गौर से सुनें।

मीन राशि 
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। पेट से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। इस समय धन लाभ के मौके तो आएंगे, लेकिन अपनी लापरवाही के चलते आप उनका फायदा नहीं ले पाएंगे। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा। ससुराल पक्ष से भी किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसा अधिक खर्च होने से तनाव बढ़ेगा।


 

ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!