Shukra Gochar 2022: शुक्र ने बदली राशि, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आप भी हैं वो खुशनसीब?

Shukra Gochar 2022: नवग्रहों में शुक्र का भी विशेष स्थान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये ग्रह जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ लव लाइफ के लिए भी उत्तरदाई होता है। जिसकी कुंडली में शुभ स्थिति में हो, उसे हर सुख मिलता है।
 

Manish Meharele | Published : Oct 18, 2022 11:26 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को चमकीला ग्रह कहा जाता है। इसे देवी लक्ष्मी से जोड़कर भी देखा जाता है क्योंकि जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे जीवन का हर सुख मिलता है। शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार शुक्र 18 अक्टूबर, मंगलवार की रात से राशि बदलकर (Shukra Gochar 2022) कन्या से तुला में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में सूर्य पहले से है। इस राशि में शुक्र ग्रह 11 नवंबर तक रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से कई लोगों की किस्मत चमक सकती है, वहीं कई को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए शुक्र का राशिफल…

मेष राशि
इस राशि के लोग नई संपत्ति खरीद सकते हैं। इनकी धार्मिक कामों के प्रति रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय ठीक है। शिक्षा से जुड़ी परेशानी दूर होगी। 

वृष राशि
इस राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। दुश्मन अपनी चाल चलने की कोशिश करेंगे, आपको सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव के चलते तनाव का सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले दूसरों पर विश्वास न करें।

मिथुन राशि
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो कता है। नौकरी में कोई बड़ा पद मिलने से खुशी मिलेगी। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवादों का अंत होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि
भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है। समय आपके पक्ष में रहेगा लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। सालों पुराना अटका पैसा मिल सकता है।

सिंह राशि
इस समय आप किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो बुरी तरह से फंस सकते हैं। बिजनेस में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ा सकता है। व्यक्तिगत समस्याओं को प्रोफेशनल लाइफ से अलग रखें नहीं तो बड़ी परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
अटका हुआ काम पूरा होने से चिंता खत्म होगी। बिजनेस और नौकरी में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। अधिकारी आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट कर सकते हैं। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।

तुला राशि
जो टारगेट आपको मिला है, उसे पूरा करने की जीतोड़ कोशिश करें, नहीं तो नौकरी से संबंधित कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। बच्चों का व्यवहार तनाव का कारण बन सकता है। अधिक खर्च होने से भी मन व्यथित रहेगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा कता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक है। इसका फायदा निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।

धनु राशि
जो काम आप काफी समय से करने की सोच रहे हैं वो इस समय कर सकते हैं। अजनबी लोगों से दूर रहें नहीं तो कोई नया विवाद पैदा हो सकता है। कामकाजी महिलाओं की तबीयत खराब हो सकती है।

मकर राशि
साझेदारी के बिनजेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी आपकी ठीक रहेगी। जरूरी काम समय पर होते चले जाएंगे। इस समय ग्रह आपके पक्ष में बने हुए हैं जो आपको शुभ फल प्रदान रहे हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को सावधानी रखनी होगी क्योंकि विरोधी अभी सक्रिय हैं। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे लोग आपका फायदा उठा सके। राजनीति से जुड़े लोगों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन राशि
काम का बोझ ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। हालांकि धन लाभ की स्थिति भी बनेगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। खरीदारी में समय बीतेगा। कोई मंहगा उपहार अपनी पत्नी के लिए ले सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: दीपावली की रात श्मशान सहित इन 4 जगहों पर भी लगाएं दीपक, इसके पीछे है बहुत खास वजह

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

Share this article
click me!