शादी के 12 साल और 2 बच्चे,पत्नी के धर्म का सच जान हिल गया पति

Published : Sep 23, 2022, 02:58 PM IST
शादी के 12 साल और 2 बच्चे,पत्नी के धर्म का सच जान हिल गया पति

सार

पति-पत्नी के रिश्ते और शादी में सच्चाई होना बहुत जरूरी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रिश्ते के बारे में बताते हैं जहां इसकी शुरुआत ही झूठ से हुई और शादी के 12 साल बाद जाकर पति को अपनी पत्नी की करतूत का पता चला।

रिलेशनशिप डेस्क : कहते हैं हर रिश्ते की शुरुआत सच्चाई से होनी चाहिए। रिश्ते में जितना सच होता है यह रिश्ता उतना ही लंबा चलता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 12 साल पहले एक रिश्ता झूठ पर शुरू हुआ, दोनों की शादी हुई, 2 बच्चे पैदा हुए और अब जाकर पति को अपनी पत्नी की उस करतूत का पता चला जिसके बाद अब उसे अपना धर्म बदलने के लिए धमकियां मिल रही है। दरअसल, यह मामला है उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी हलकारा के पुरवा का, जहां पर 12 साल पहले पूजा नाम की लड़की ने जगवीर नाम के लड़के से शादी की। लेकिन 12 साल बाद उसे पता चला कि पूजा, पूजा नहीं बल्कि हसीन बानो है और अब जगवीर को भी इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इनकी कहानी...

बेसहार को सहारा देना पड़ा भारी
यह है हसीन बानो उर्फ पूजा, जो 12 साल पहले जगवीर के जीजा रामजन्म कोरी को फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर मिली थी। इस लड़की ने अपना नाम पूजा बताया और कहा कि उसके घर में कोई नहीं है। इसके बाद रामजन्म का दिल पिघल गया और वह उसे अपने साले जगवीर के पास लेकर आए और कहने लगे कि इस बेचारी लड़की के आगे पीछे कोई नहीं है तुम इससे शादी कर लो। इससे बेसहारा लड़की को आसरा मिल जाएगा और तुम्हें एक सुंदर सुशील लड़की मिल जाएगी। इसके बाद साल 2012 में जगवीर और पूजा ने कोर्ट मैरिज की और हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।

दो बच्चों के माता-पिता हैं जगवीर और पूजा 
शादी के बाद पूजा और जगवीर को 2 बच्चे हुए। उनके पहले बेटे का नाम आयुष है, जो अब 10 साल का हो चुका है। वहीं, उनकी एक बेटी शगुन है। दोनों अपने बच्चों के साथ हंसी खुशी अपनी जिंदगी जी रहे थे। लेकिन 2 साल पहले एक दिन जगवीर ने अपने बच्चों को नमाज पढ़ते हुए देखा। उसने अपनी पत्नी से पूछा तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पूजा अपने बच्चों को लेकर प्रतापगढ़ चली गई, जहां उसका मायका बताया जाता है। कुछ दिन बाद जब दोनों में सुलह हुई और वो वापस वह ससुराल लौट कर आई तो पता चला कि उसने अपने बेटे आयुष का खतना करा दिया है और अपने बच्चे के स्कूल का नाम भी आयुष से बदलकर अनीस करवा दिया है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और पूजा की पोल खुल गई।

पूजा निकली हसीन बानो 
जब पूजा और जगवीर के बीच विवाद बढ़ता गया, तो पूजा ने यह कबूल किया कि उसका असली नाम हसीन बानो है और उसके माता-पिता भी जिंदा है। इसके बाद जगवीर के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद हसीन बानो के माता-पिता ने अयोध्या के ही दबंग राजू उर्फ नसीर के साथ मिलकर जगवीर को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया और कहा कि अगर वह यह धर्म नहीं अपनाते तो उनका सिर कलम करवा दिया जाएगा।

जगवीर ने की पुलिस में शिकायत दर्ज 
जगवीर ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और उसकी शिकायत के बाद अयोध्या पुलिस ने 18 सितंबर को राजू उर्फ नसीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पूजा के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और  जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें: लव मेकिंग के दौरान तेज आवाज से पड़ोसी हुए परेशान, कोर्ट ने मां पर लगाया बड़ा जुर्माना

बार्बी जैसी दिखने के लिए 45 लाख किए खर्च, अब ऐसा शरीर लेकर घूम रहीं 21 साल की मैडम

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं