
रिलेशनशिप डेस्क. एक महिला ससुराल को छोड़कर मायके आ गई है। हालांकि महिला की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उसके लिए ससुरालवालों के बनाए गए 14 नियमों की लंबी सूची ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस लिस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि हमारे समाज के बदलने की कोई गुंजाइश ही नहीं बची है। इस लिस्ट में पति के परिवारवालों ने महिला से कई अनुचित मांग की है। महिला के वकील ने इन मांगो की लिस्ट को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसे लेकर ससुरालवालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
स्थानीय भाषा में बनी लिस्ट को शेयर करते हुए वकील ने लिखा,'ये शर्तें पति पक्ष की तरफ से महिला के लिए है। अगर वह इन शर्तों को मानती है तो वे उसे लड़के के साथ रहने के लिए मंजूरी देंगे। मैं पत्नी पक्ष का अधिवक्ता था, पति पक्ष के अधिवक्ता ने यह सूची थाने के अंदर दी। आइए देखते हैं बहू के लिए क्या-क्या नियम बनाए गए हैं ससुरालवालों की ओर से-
1.घर के मेन गेट की चाबी उसे नहीं देनी चाहिए।
2. बहू को अपनी सास से बात करनी चाहिए भले ही सास न कहे।
3.उसे सुबह 8 बजे नीचे आना चाहिए।
4.घर का सारा काम करना चाहिए।
5.ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में जाने के लिए,नहाने के लिए या शौचालय का उपयोग करे के लिए , उसे अपनी सास से अनुमति लेनी चाहिए।
6.लड़की के माता, पिता और परिवार के सदस्य उससे मिलने न आएं।
7.माता-पिता और रिश्तेदारों से बातचीत करने के लिए मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
8.उसे अपने पति से एक घंटे के लिए बात करनी चाहिए और वह भी अपने बारे में।
9.अगर वह और उसका बच्चा ठीक नहीं है, तो उसे अपने पति को नहीं बताना चाहिए।
10.यदि स्वास्थ्य ठीक न हो तो उसे मायके चले जाना चाहिए, पति के घर में नहीं रहना चाहिए।
11.सभी आवश्यकताओं को सास को बताया जाना चाहिए न कि उसके पति को।
12.छत की चाबी कपड़े धोने के लिए नहीं मिलेगी।
13.बाहर जाने की अनुमति बहुत जरूरी होने पर ही दी जाएगी।
14.माता-पिता, बहनों और रिश्तेदारों को मिलने की अनुमति नहीं है।
इस लिस्ट को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना अमानवीय और बर्दाश्त से परे है। पति के घरवालों की ओर से बनाए गए इस नियम को देखकर नेटिज़न्स फूट पड़े हैं। एक यूजर ने लिखा,'आप सभी लोग जो यह सोच रहे हैं कि यह एक मजाक है या अतिशयोक्ति या अपवाद है, मैं आप सभी को यह बताना चाहूंगी कि यह आपकी सोच से कहीं अधिक सामान्य है...वस्तुतः हर दूसरा घर इसका कोई न कोई चक्र देखता है!यह समय है कि हम इसे देखें और अपने लोगों को बुलाएं!'आप भी यहां कुछ रिएक्शन देखिए-
भारत में बहू होना आसान नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अपने नए रिश्तों में कितना निवेश करती है, वह अक्सर असफलता के लिए तैयार रहती है।
और पढ़ें:
YEAR ENDER 2022:श्रद्धा वाकर हत्याकांड से लेकर क्राइम की ये 5 खबरें जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया
लैरींगाइटिस की शिकार हुईं उर्फी जावेद, जानें साइलेंट कर देने वाली इस बीमारी का पूरा डिटेल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.