MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • Year Ender 2022:श्रद्धा वाकर हत्याकांड से लेकर क्राइम की ये 10 खबरें जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया

Year Ender 2022:श्रद्धा वाकर हत्याकांड से लेकर क्राइम की ये 10 खबरें जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया

रिलेशनशिप डेस्क. साल 2022 (Year 2022) खत्म होने वाला है। लेकिन यह साल कई वजहों से याद किया जाएगा। पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ-साथ बड़े क्राइम के लिए भी साल 2022 सुर्खियों में रहा। श्रद्धा वाकर हत्याकांड (Shraddha Walker murder case) से पूरा देश ही हिल गया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक प्रेमी अपनी ही प्रेमिका की हत्याकर शव के 35 से ज्यादा टुकड़े कर देगा। चलिए नीचे बताते हैं साल 2022 के वो 10 क्राइम जिसने रिश्ते की बुनियाद हिलाकर रख दी...

8 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Dec 22 2022, 07:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

पत्नी ने बेटे और भाई के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
यूपी के उन्नाव से जून 2022 में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि पत्नी ने अपने बेटे और भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को कमरे में ही गाड़ दिया। उन्नाव के पुरवा क्षेत्र के गांव भगतखेड़ा के रहने वाले 47 साल के ओमप्रकाश 18 जून को अपनी पत्नी को लाने ससुराल अमरी खेड़ा गया थे। जब वो नहीं लौटा तो उसकी मां ने बेटे की 24 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश की पत्नी सावित्री से कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद उसने पूरा राज खोल दिया। 18 जून को ओमप्रकाश का पत्नी और उसके साले से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या करके शव को कमरे में गाड़ दिया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई अंकिता सिंह  
23 अगस्त को एक सिरफिरे आशिक ने 12वीं की छात्रा को पेट्रोल डालकर जला दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाहरुख खान का लड़का अंकिता से एकतरफा प्यार करता था। वो उससे बात करना चाहता था, लेकिन वो नहीं मान रही थी।22 अगस्त को उसने अंकिता को फोन पर धमकी दी और कहां की मैं तुम्हारे घर आ रहा हूं। ये बात लड़की ने अपने घरवालों को बताई। फैमिली ने कहा कि आने दो। लेकिन वो इसे लेकर सीरियस नहीं रहे जिसका खामियाजा अंकिता को भुगतना पड़ा। 23 अगस्त की सुबह 4 बजे शाहरुख अंकिता के कमरे में खिड़की के रास्ते घुसता है और पेट्रोल डालकर आग लगा देता है। जब तक उसे बचाया जाता वो बुरी तरह जल चुकी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।  हजारों लोग अंकिता की शवयात्रा में शामिल हुए थे। लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
 

310

पत्नी ने पति को प्रेमी से हाथों मरवाया गोली, शव को किया दफन
वैसे तो यह घटना  28 सितंबर 2018 की है, लेकिन इसका खुलासा इस साल हुआ। जिसने भी सुना वो यहीं कहा कि भगवान ऐसी पत्नी दुश्मन को भी ना दें। यूपी के गाजियाबाद में 4 साल पुराने मामले की जब तफ्तीश हुई तो पुलिस लापता शख्स का कंकाल उसकी पत्नी के प्रेमी के घर में स्थित छह फुट गहरे गड्ढे से बरामद किया है। वारदात को अंजाम कुछ इस तरह दिया गया था। चंद्रवीर उर्फ पप्पू जब 28 सितंबर 2018 की रात नशे की हालत में घर आकर सोया था। जिसका फायदा उठाकर पत्नी सविता ने अपने प्रेमी अरुण को बुलाया। देसी पिस्टौल से अरुण ने पप्पू के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद उसके शव को छह फुट गड्ढा करके उसमें गाड़ दिया। फिर कुछ दिन बाद उसपर प्लास्टर करवा दिया। कंकाल बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

410

श्रद्धा वाकर हत्याकांड
दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने सभी को दहला दिया। लिव इन में रहने वाली श्रद्धा वाकर की हत्या 18 मई को उसके प्रेमी आफताब ने कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया। हर रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था। पूरी घटना का खुलासा नवंबर में हुआ। 12 नवंबर को पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया। इस केस की जांच अभी भी चल रही हैं।

510

दोबारा सेक्स करने से मना किया तो पत्नी की कर दी हत्या
यूपी के अमरोहा से रिश्ते को शर्मसार करने घटना सामने आई। 5 नवंबर को हुई इस वारदात की कहानी काफी हैरान करने वाली थी। मोहम्मद अनवर नाम के शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या इस वजह से कर दी कि उसने एक रात में दूसरी बार सेक्स करने से मना कर दिया था। उसने एक रस्सी से पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से 50 किलोमीटर दूर  ठाकुरवाड़ा  गांव में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

610

भतीजे ने ताई के किए 10 टुकड़े

राजस्थान के जयपुर में रिश्ते में भरोसा तोड़ने का मामला जब सामने आया तो हर कोई अंदर से हिल गया। विद्याधर नगर थानाल इलाके में रहने वाले अनुज नाम के युवक ने जरा सी बात को लेकर अपनी ताई सरोज शर्मा की हत्या कर दी। बात सिर्फ इतनी थी कि सरोज शर्मा ने उसे दिल्ली जाने पर टोक दिया था। बस इस बात को लेकर वो गुस्से में आ गया और ताई के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। 9 दिसंबर को ताई की हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में लेकर जाकर मार्बल कटर से शव को 10 टुकड़ों में काट डाले। फिर सूटकेस में भरकर उसे दिल्ली रोड पर जंगलों में फेंक आया। लेकिन उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। 11 दिसंबर को अनुज ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर ताई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन कहते हैं ना जुर्म कभी छुप नहीं सकता है। रसोई में जब अनुज खून साफ कर रहा था तो उसकी बहन ने देख लिया था और ये बात परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस का शक उसकी तरफ गया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अनुज को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बता दें कि जब अनुज ने ताई की हत्या की थी तो उसके घर में कोई नहीं था।

710

भतीजे ने ताई के किए 10 टुकड़े

राजस्थान के जयपुर में रिश्ते में भरोसा तोड़ने का मामला जब सामने आया तो हर कोई अंदर से हिल गया। विद्याधर नगर थानाल इलाके में रहने वाले अनुज नाम के युवक ने जरा सी बात को लेकर अपनी ताई सरोज शर्मा की हत्या कर दी। बात सिर्फ इतनी थी कि सरोज शर्मा ने उसे दिल्ली जाने पर टोक दिया था। बस इस बात को लेकर वो गुस्से में आ गया और ताई के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। 9 दिसंबर को ताई की हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में लेकर जाकर मार्बल कटर से शव को 10 टुकड़ों में काट डाले। फिर सूटकेस में भरकर उसे दिल्ली रोड पर जंगलों में फेंक आया। लेकिन उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। 11 दिसंबर को अनुज ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर ताई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन कहते हैं ना जुर्म कभी छुप नहीं सकता है। रसोई में जब अनुज खून साफ कर रहा था तो उसकी बहन ने देख लिया था और ये बात परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस का शक उसकी तरफ गया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अनुज को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बता दें कि जब अनुज ने ताई की हत्या की थी तो उसके घर में कोई नहीं था।

810

भरोसे की भेंट चढ़ गई अंकिता भंडारी  

सितंबर महीने में अंकिता हत्याकांड की खबर सुनकर पूरा देश हिल गया था। एक लड़की जो हिम्मत दिखाकर अकेली काम करने के लिए निकली थी, लेकिन बॉस ने भरोसे का कत्ल कर दिया। पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट गांव की रहने वाली अंकिता भंडारी ऋषिकेश में वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रही थी। 18 सितंबर को ऋषिकेश घुमाने के बहाने रिजॉर्ट के मालिक पुलिकत आर्या और उसके दो साथी ले गए। रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। जिसके बाद नहर में फेंकर उसकी हत्या कर दी गई। 19 साल की अंकिता का शव  24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

910

मां ने 17 साल की बेटी और 15 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट
बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक मां ने ऐसे खौफनाक घटना को अंजाम दिया, जिसने भी सुना बोल उठा कि भगवान ऐसी मां किसी को ना दें। साल 2018 में एड्स से पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद कंचन देवी बच्चों की देखभाल कर रही थी। लेकिन फिर वो कलयुगी मां बन गई।कुछ महीने पहले कंचन देवी ने अपनी 17 साल की बेटी पुनीता की हत्या करके शव को जला दिया। इसके बाद उसका अगला टारगेट 15 साल का बेटा बना। उसने उसकी हत्या करके शव को आंगन में गाड़ दिया था। शव से दुर्गंध आने के बाद पूरा मामला खुला।

1010

बेटे ने पिता की हत्याकर शव के किए 32 टुकड़े
कर्नाटक के बागलकोट में   20 साल के विठला कुलाली ने अपने  53 वर्षीय पिता परशुराम कुलाली की हत्या कर दी। इसके बाद शव को 32 टुकड़े करके खुले बोरवेल में फेंक दिया था। 6 दिसंबर को हुई इस घटना की खबर जब सामने आई तो हर कोई हिल गया।बताया जा रहा है कि परशुराम कुलाली शराब पीता था और आए दिन अपनी बहू और बेटे से झगड़ता था। जिसकी वजह से बेटे ने अपना आपा खो दिया और पिता की हत्या कर दी।

 और पढ़ें:

पति से सताई दो बच्चों की मां प्यार के लिए पहुंची प्रेमी के घर, लेकिन सोशल मीडिया फ्रेंड ने लूट ली उसकी इज्जत

बाप और नाबालिग बेटे की चपेट में आई एक बच्ची, फिर जो हुआ वो जानकर दहल जाएंगे आप

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chanakya Niti on Money: धनवान बनने के बाद इन 4 चीजों से रहें दूर, वरना हो सकता है नुकसान
Recommended image2
Russian Woman In Bihar: प्यार के लिए रूस से बिहार पहुंची जूली, राहुल को बनाएगी दूल्हा
Recommended image3
Dia Mirza Parenting: दीया मिर्जा की पैरेंट्स को सलाह- 'बेटों को ऐसा बनाएं कि वे किसी को नुकसान न पहुंचाएं'
Recommended image4
Viral Story: गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट में दिया iPhone 17, 19 साल का लड़का टेंशन में, बोला- 'लूं या नहीं?'
Recommended image5
Missing Children: बेटों को ढूंढने के लिए मां-बाप बने भिखारी, नौकरी छोड़ी, कई राज्य छाने, फिल्मी कहानी भी फेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved