
रिलेशनशिप डेस्क. मॉर्निंग वॉक पर दोनों जाते थे..रास्ते में एक दूसरे से मुलाकात होती थी। दोनों की आंखें मिली और फिर दोनों को प्यार हो गया। 50 साल के उम्र के अंतर के बावजूद दोनों शादी कर ली। घरवालों ने जब विरोध किया तो उनका एक जवाब था कि जब हम दोनों राजी हैं तो आपको दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्यार की ये अनोखी कहानी पाकिस्तान की है। 70 साल के लियाकत अली और 19 साल की शमाइला के इश्क के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं।
मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई मुलाकात
लियाकत अली और शमाइला एक यूट्यूबर से अपनी लव जर्नी को लेकर खुलकर बात की। लियाकत अली ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया कि एक दफा ये जा रही थी, इन्हें देखकर मैं गुनगुनाने लगा।फिर वो पलटकर मुझे देखीं, फिर क्या था मोहब्बत हो गई। शमाइला भी बताती हैं कि वॉक करते करते हम दोनों के बीच प्यार हो गया।
प्यार में उम्र मायने नहीं रखता
उम्र के अंतर के सवाल पर शमाइला ने बताया कि देखिए, इश्क में उम्र नहीं देखी जाती है। बस मोहब्बत हो जाती है। वहीं लियाकत ने भी बताया कि दिल जवां हैं होना चाहिए, उम्र में क्या रखा है। हालांकि लियाकत के आगे पीछे कोई नहीं है। लेकिन शमाइला के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन उन्होंने मना लिया और निकाह कर ली। लियाकत अली बताते हैं कि वो लोग घर आते जाते हैं। उन्हें कोई शिकायत नहीं हैं।
एज गैप के बावजूद दोनों खुश हैं
इसके बाद शमाइला से पूछा गया क्या वो खुश हैं। उन्होंने बताया कि वो उनके साथ बहुत खुश हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है। अगर प्यार है तो निकाह कर लेना चाहिए। हर किसी की जिंदगी अपने अनुसार जीने का हक है। गलत तरीके से रिश्ता रखने की बजाय निकाह कर लेना चाहिए। वहीं लियाकत कहते हैं कि रोमांटिक होने में उम्र का कोई तकाजा नहीं होता है। हर उम्र में एक अलग रोमांस होता है।
इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के लिए गाना भी गाया। शमाइला अपने शौहर के लिए खाना बनाती हैं। जबकि लियाकत चाय बनाते हैं। लियाकत कहते हैं कि मियां बीबी एक गाड़ी के दो पहिये हैं। मिलकर जब नहीं चलेंगे तो काम नहीं चलेगा।
और पढ़ें:
शिक्षा के मंदिर में महिला टीचर ने पति के साथ बनाई एडल्ट फिल्म, बच्चों ने देखा Video और मच गया बवाल
श्रद्धा वाकर का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं होता, तो आफताब नहीं होता बेनकाब, हत्या के बाद किए ये 5 काम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.