पति को छोड़ बेटे के इश्क में डूबी मां, कर ली शादी और अब बनने जा रही उसके बच्चे की मां

Published : Aug 15, 2022, 03:46 PM ISTUpdated : Aug 15, 2022, 05:18 PM IST
पति को छोड़ बेटे के इश्क में डूबी मां,  कर ली शादी और अब बनने जा रही उसके बच्चे की मां

सार

कहते हैं जोड़ियां उपर वाले बनाकर भेजते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसी कहानी सामने आती है जिसे जानकर ऐसा लगता है कि जोड़ियां लोग धरती पर खुद ही बनाते हैं। जैसा इस कहानी में देखने को मिला।

रिलेशनशिप डेस्क. कई बार उसके बचपन में महिला ने उसे मां की तरह गले लगाया होगा। कई बार बच्चा भी उसे मां की तरह ही ट्रीट किया होगा। लेकिन मां-बेटे का यह रिश्ता आगे जाकर पति-पत्नी का हो जाएगा शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा। लेकिन रूस में रहने वाली महिला ने सौतेले बेटे के साथ ऐसा रिश्ता बनाया जिसे लोग उचित तो कभी नहीं ठहराएंगे। लेकिन कहते हैं ना प्यार में लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि वो मर्यादा को भी भूल जाते हैं।

पति से तलाक लेकर सौतेले बेटे से रचाई ब्याह

रूस की रहने वाली 37 साल की मरीना बलमशेवा (Marina Balmasheva) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 2 साल पहले वो पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। क्योंकि उन्होंने अपने 23 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन (Vladimir Shavyrin) से शादी रचाई थी। मरीना का कहना है कि पति एलेक्सी शेरवनी (Alexey Shavyrin) से तलाक लेने के बाद वो कुछ वक्त तक अकेली रही। इस दौरान उनके और उनके सौतेले बेटे के बीच प्यार पनपा। कुछ दिन तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। अब मरीना उसके बेटे की मां बनने वाली हैं।

7 साल का जब बेटा था तब मरीना उसके पापा की बनी थी बीवी

मरीना ने अपनी अजोबी-गरीब लव स्टोरी के बारे में बताया कि उसने  एलेक्सी शेरवनी से साल 2007 में शादी की थी। उस दौरान वो व्लादिमीर से मिली थी। उस वक्त उसकी उम्र महज 7 साल थी। वो उसकी सौतेली मां थी। साल 2017 में मरीना का एलेक्सी से तलाक हो गया। इसके बाद उन्हें अपने सौतेले बेटे व्लादिमीर से प्यार हो गया।  पहले पति के साथ तलाक लेने के तीन साल बाद मरीना ने अपने सौतेले बेटे के साथ शादी कर ली।

मरीना ने वजन कम किया और खूबसूरत दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी

एक तो बेटा दूसरा उम्र में अंतर वाकई इस प्यार को क्या नाम दे सकते हैं। खैर मरीना आगे बताती हैं कि व्लादिमीर से शादी के दौरान वो काफी मोटी थी। ऐसे में वो अपने होने वाले पति के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश की। उन्होंने वजन घटाया और खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी कराई। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। 

और पढ़ें:

सुहागरात मनाने से पहले दुल्हन की चली गई जान, 'पूर्व सौतन' की चेतावनी नहीं सुनना पड़ा महंगा

कोर्ट में साथ रहने पर हुए राजी, बाहर निकलते ही पति बन गया शैतान, पत्नी का सरेराह रेत दिया गला

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं