
रिलेशनशिप डेस्क. 7 साल पहले चैत्रा और शिवकुमार की शादी हुई थी। इनकी जिंदगी में एक प्यारी सी बच्ची भी आई। लेकिन वक्त के साथ इस दोनों के रिश्ते में प्यार खत्म हो गया और लड़ाई-झगड़े इतने बढ़ गए कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट में दोनों के अलग होने पर सुनवाई भी हुई। जज ने दोनों को रिश्ते सुधाराने का एक मौका दिए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कोर्ट से निकलते ही पति शैतान बन जाएगा। घटना कर्नाटक हासन जिले की है।
घटना होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर में 13 अगस्त को हुई। यहां पर कोर्ट में चैत्रा और शिवकुमार के तलाक को लेकर सुनवाई चल रही थी। कोर्ट में काउंसलिंग के बाद दोनों एक साथ रहने पर राजी भी हो गए थे। पति को पत्नी और बच्ची को लेकर घर जाना था। मगर पता नहीं उसे क्या हुआ। उसने भरे कोर्ट परिसर में अपनी पत्नी का गला रेत दिया। यहां तक कि बच्ची को भी नहीं छोड़ने वाला था। वो तो गनिमत थी कि लोगों ने उसे रोक लिया और बच्ची को बचा लिया गया।
सात साल पहले हुई थी शादी
आरोपी शिवकुमार होलेनरसीपुरा तालुक का रहने वाला है, जबकि महिला थट्टेकेरे गांव से जुड़ी थी। सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। नरसीपुरा कोर्ट में चैत्रा और शिवकुमार के बीच तलाक केस की सुनवाई चल रही थी। शनिवार को नरसीपुरा कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन किया गया था। बच्ची के फ्यूचर को देखते हुए कोर्ट ने दंपति को तलाक की याचिका वापस लेने और मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कहा। करीब दो घंटे तक दोनों की काउंसलिंग चली। जिसके बाद उन्होंने तलाक की अर्जी को वापस ले ली थी।
मासूम की उजड़ गई दुनिया
लेकिन कोर्ट से बाहर निकलते ही शिवकुमार बेकाबू हो गया और पत्नी की हत्या कर दी। वो बेटी पर भी चाकू से हमला किया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जरा सोचिए मासूम बच्ची पर क्या गुजरी होगी जब वो अपने पिता के हाथों मां की हत्या होते देखी होगी। जीवनभर वो इस दर्द में रहेगी। मां का आंचल तो उससे छूट ही गया, पिता भी जीवनभर जेल में रहेगा। देखते-देखते एक मासूम की दुनिया उजड़ गई।
और पढ़ें:
आधी आबादी को लेकर PM मोदी का छलका दर्द, बोले- मैं दिल का दर्द कहां कहूं
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.