इस गांव की औरतें ही आपस में कर लेती है शादी, इसके साथ बनाती है शारीरिक संबंध

एक ही लिंग में शादी का आजकल सामान्य हो गया है। लेकिन हम आपको बताते हैं एक ऐसे देश के बारे में जहां पर औरतें सदियों से आपस में शादी करती आ रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2022 8:15 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क : LGBTQ एक्ट लागू होने के बाद आपने कई ऐसी शादियों के बारे में सुना होगा। जिसमें 2 औरतें या दो मर्द आपस में विवाह कर लेते हैं। यह कल्चर आजकल बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां औरतें सदियों से आपस में शादी करती आ रही है और इसके पीछे की वजह भी बेहद खास है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं तंजानिया की उस जनजाति के बारे में जहां पर महिलाएं एक दूसरे से शादी करती है, लेकिन शारीरिक संबंध वह किसी और से बनाती है।

2 औरतें करती है शादी 
दुनियाभर में शादी को लेकर कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनमें से कुछ तो काफी विचित्र होती है। उन्हीं में से एक हैं तंजानिया की नयामोंगो गांव के कुरिया जनजाति है, जहां एक महिला दूसरी महिला से शादी करती है। यहां सदियों से यह परंपरा चली आ रही है। इसे न्यूंबा न्‍योभू कहा जाता है, जिसका मतलब होता है महिलाओं का घर। शादी के बाद दोनों महिलाएं एक साथ एक ही घर में पार्टनर की तरह रहती हैं। लेकिन एक दूसरे से शारीरिक संबंध नहीं बनाती है। दोनों एक दूसरे से मानसिक रूप से जुड़ी होती है, लेकिन समलैंगिक रिश्ता नहीं बना पाती है।

एक बच्चा पैदा करने का होता है अधिकार 
तंजानिया जनजाति की महिलाएं किसी भी मर्द के साथ रिश्ता बना सकती है और इससे जो बच्चा पैदा होता है, वह उसकी देखभाल दूसरी महिला से शादी करने के बाद करती हैं। इस बच्चे पर पति का कोई हक नहीं होता है यहां महिलाएं सिर्फ बच्चा पैदा करने के लिए मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। बच्चा होने के बाद वो पुरुष को छोड़ देती है और दूसरी महिला के साथ शादी कर लेती हैं।

क्या है इसके पीछे की वजह
दरअसल, तंजानिया की इस जाति में दो महिलाएं आपस में शादी इसलिए करती हैं ताकि पितृसत्ता को हटाया जा सके। इस परंपरा का उद्देश्य इन जनजाति की महिलाओं को उनकी संपत्ति रखने के लिए सक्षम करना है। जिन महिलाओं का बच्चा नहीं है या जो विधवा है, उनके पास अपनी संपत्ति रखने का अधिकार नहीं होता, इसलिए एक और महिला से शादी करने से उन्हें उनकी संपत्ति मिल जाती है।

और पढ़ें: ब्लैक डायरी: होने वाली है शादी, याद आ रहे स्कूल टाइम वाले बैड टच के सपने-टीचर का वो छूना

स्टेज पर थे दूल्हा-दुल्हन तभी चलने लगा एडल्ट वीडियो, क्लिप में बिना कपड़ों की वो लड़की कौन थी पता है..

Share this article
click me!