बड़े अरमानों के साथ उसने अपनी प्रेमिका के साथ सगाई की थी। लेकिन जब उसकी हकीकत पता चली तो उसने शादी वाले दिन अपनी मंगेतर का काला सच दुनिया को दिखाया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क. लोग हैरान रह गए जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे का हाथ थाम रहे थे और पीछे एडल्ट वीडियो चलने लगा। इस वीडियो में किसी और के साथ संबंध बनाती कोई और नहीं बल्कि दुल्हन थी। उसे भी अंदाजा नहीं था कि उसके स्पेशल दिन के दिन उसकी पोल खुल जाएगी और उसका पर्दाफाश करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दूल्हा ही होगा। इंटरनेट पर इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। चलिए पूरा माजरा बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे पहले बात इस वीडियो क्लिप की कर लेते हैं। यह वीडियो क्लिप साल 2019 में वायरल हुई थी। लेकिन इसे एक बार फिर से टिकटॉक पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 60 लाख लोग देख चुके है और हजारों कमेंट आ चुके हैं। तो चलिए इस वीडियो के बारे में बताते हैं। यह वीडियो चीन से जुड़ा है।

शादी के दौरान प्रोजेक्टर पर चलने लगता है एडल्ट वीडियो

चीन में एक कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे होते हैं। स्टेज सजा है, पीछे प्रोजेक्टर लगा है। परिवार, दोस्त और रिश्तेदार की मौजदूगी के बीच दुल्हन हाथ में गुलदस्ता लेकर स्टेज पर पहुंचती है जहां उसका होने वाला दूल्हा इंतजार कर रहा होता है। जब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे होते हैं तो स्टेज पर लगा प्रोजेक्ट में एडल्ट वीडियो चलने लगता है। इस वीडियो में दुल्हन बिना कपड़े के दिखाई देती है। 

जीजा के साथ संबंध बना रही थी दुल्हन

दुल्हन किसी दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाती दिख रही होती है। लोग हैरान रह जाते हैं। तब स्टेज पर खड़ी दुल्हन चिल्लाती है और दूल्हे के ऊपर गुलदस्ता फेंक कर कहती है,"क्या आपको लगता है कि मुझे इसके बारे में पता नहीं था?" दरअसल, इस वीडियो को दूल्हे ने ही प्ले कराया था। वो भरी महफिल में दुल्हन की बेवफाई का पोल खोलना चाहता था। दुल्हन जिसके साथ संबंध बना रही थी वो कोई और नहीं उसका जीजा था।

इसे भी पढ़ें:नो क्लॉथ हनीमून की है चाहत, तो दुनिया का ये शहर है बेस्ट, यहां ड्रेस पहनने पर लगता है जुर्माना

दूल्हे पर लगा था घरेलू हिंसा का आरोप 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल दो साल से रिलेशनशिप में थे। शादी के छह महीने पहले इंगेजमेंट किए थे। साल 2019 में जब यह वीडियो वायरल हुआ था तब दावा किया गया था कि दूल्हा दुल्हन के साथ घरेलू हिंसा करता था। इसके बाद महिला का संबंध उसके जीजा के साथ बन गया। जब ये बात दूल्हे को पता चली तो उसने ऐसे बदला लेने का प्लान बनाया था।

दूल्हे को पता था फिर शादी में पैसा क्यों बर्बाद किया

खैर सच्चाई क्या है उसका पता नहीं। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर कह रहे हैं कि दुल्हन को वो मिला जिसकी वो हकदार थी। एक यूजर ने लिखा,'सबसे अच्छा बदला - उनके परिवार और दोस्तों के सामने।'एक ने लिखा,'मनुष्य वहाँ खड़ा था यह जानते हुए कि वह विपत्ति का कारण बनने वाला है।' एक ने लिखा,'शादी के लिए फिर इतना पैसा बर्बाद करने की जरूरत क्या थी।'

और पढ़ें:

तू पति की नहीं हुई तो मेरी क्या होगी...प्रेमी का ये ताना सुन प्रेमिका बन गई कातिल

बिना कपड़ों के रहने की ऐसी चाहत, मॉडल ने पूरे शरीर पर बनवा लिए टैटू, अब बन गई है मुसीबत