पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और विश्वास की जगह बेवफाई जगह बनाती जा रही है। कभी पति अपनी पत्नी को धोखा देते नजर आता है तो कभी जीवनसंगनी बेवफाई करती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इसकी बानगी है।

रिलेशनशिप डेस्क. मैं अभी भी कानूनी रूप से तुम्हारी पत्नी हूं, इस बात को याद रखों। एयरपोर्ट पर पत्नी अपने पति की बेवफाई को देखते हुए ये बात दोहरा रही थी। वहीं बच्चा पापा से पूछ रहा था कि आप छह महीने से फोन क्यों नहीं उठा रहे थे। परिवार को धोखा देकर गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करने वाले शख्स के पास कोई जवाब नहीं था। रिश्ते में चीटिंग की यह खबर सिंगापुर की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपने गर्लफ्रेंड के साथ हाथ में हाथ डालकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा है। तभी उसकी पत्नी गेट पर उसे धर दबोचा। महिला का गुस्सा अपने पति पर फूट पड़ा। लेकिन जैसे ही उसकी गर्लफ्रेंड कुछ बोलती वो भी महिला ने उसे फटकार लगा दिया। उसने कहा कि मैं अपने पति से बात कर रही हूं, तुम कौन हो बीच में बोलने वाली। इसके बाद अपने पति से सवाल करती हैं पिछले छह महीने से कहा थे तुम?

मैं भी भी कानूनी रूप से तुम्हारी पत्नी हूं

वो जोर-जोर से अपने पति से सवाल कर रही थी। उसने अपने पति को कहा,'भूलो मत कि मैं अभी भी कानूनी रूप से तुम्हारी पत्नी हूं।'मां के साथ मौजूद चार साल का बेटा भी अपने पापा से पूछ रहा था कि कहां थे आप। फोन नहीं उठा रहे थे। वहीं, पत्नी और बेटे के द्वारा अचानक रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति चुपचाप था। वो कुछ बोल नहीं रहा था। आसपास लोगों का जमावड़ा भले ही नहीं था, लेकिन लोग आते जाते उन्हें घूर जरूर रहे थे।

YouTube video player

जॉब के बहाने पति घर से निकला था

महिला मलेशिया की रहने वाली है। उसने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसका पति साल 2021 में ए जॉब इंटरव्यू देने जाने को बोलकर मलेशिया से निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसे छह महीने से फोन कर रही थी। बेटे के स्कूल के बारे में बताना चाहती थी। लेकिन वो फोन नहीं उठा रहा था। उसे भूलना नहीं चाहिए कि मलेशिया में उसका परिवार था। बेटा बार-बार पूछता था कि पापा क्यों नहीं आ रहे हैं। फोन से बात क्यों नहीं कर रहे हैं।तो मैं उसे बहलाने के लिए कहती थी कि पापा सिंगापुर में पैसे कमा रहे हैं। उसने बताया कि जब मैं एयरपोर्ट पर थी तो देखा कि मेरे पति अपने गर्लफ्रेंड के साथ वहां से निकल रहे हैं। मैं हैरान थी। सोशल मीडिया पर पति की बेवफाई और पत्नी के गुस्से का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग महिला के धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। वहीं पति पर गुस्सा जाहिर क रहे हैं।

और पढ़ें:

कभी नहीं ढलेगी 'जवानी'...बस नहाते वक्त एक बाल्टी पानी में मिलाए एक चम्मच ये सफेद चीज

बचपन में पिता ने किया रेप, मां ने भी छोड़ दिया था साथ, हॉलीवुड की इस बड़ी अदाकारा का हुआ दुखद अंत