
रिलेशनशिप डेस्क. 56 साल की नैंसी हॉक (Nancy Hauck) अपने बेटे के बच्चे को जन्म देने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो अपने 32 साल के बेटे जेफ हॉक और उसकी 30 साल की पत्नी कंब्रिया को जल्द से जल्द खुशखबरी देना चाहती हैं। यूएस के यूटा में रहने वाली नैंसी प्रशासक हैं। इस उम्र में जब डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वो गर्भ में बच्चे को रख सकती हैं तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ।
दरअसल, नैनी हॉक के बेटे जेफ और बहू कंब्रिया ने उन्हें सरोगेट बनने की पेशकश की थी। कपल पिछले छह साल से प्रेग्नेंट होने के लिए कोशिश कर रही थी। इससे पहले उनके जुड़वां बच्चे बेरा और आयवा हैं। लेकिन ये फैमिली को और बढ़ाना चाहते थे। जेफ जो पेशे से कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं उन्होंने बताया कि जब मां के सामने ये प्रस्ताव रखा तो वो तैयार हो गईं। वहीं थी जो हमारे बच्चे का अपने गर्भ में ख्याल रख सकती थीं।
56 की उम्र में भी बच्चे को जन्म देंगी नैंसी
नैंसी उस वक्त हैरान रह गई जब डॉक्टरों ने बताया कि वो एक सरोगेट बनने के लिए पूरी तरह स्वस्थ हैं। वो इस उम्र में यह संभव होने की उम्मीद नहीं कर रही थी। जनवरी 2022 में क्लिनिक में भ्रूण को गर्भ में डालने से पहले हार्मोन ट्रीटमेंट किया गया। इसके बाद भ्रूण का इम्प्लांट किया गया। जो कि सफल रहा। अब नैंसी अपनी पोती को जन्म देने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
बेटा और पति रख रहे हैं काफी ख्याल
नैंसी ने कहा,'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 56 साल की उम्र में गर्भवती होऊंगी या यह संभव होगा, लेकिन यह सबसे खूबसूरत चीज है।मैंने इसके लिए कभी योजना नहीं बनाई,कंब्रिया की स्थिति को देखते हुए कुछ समय बाद मुझे यह महसूस हुआ कि मुझे उनके बच्चे को अपने अंदर पालना चाहिए। ' प्रेग्नेंसी के सफल होने के बाद से नैंसी के पति और उनके बेटे जेफ उनका काफी ख्याल रखते हैं।
बहू ने सास को किया धन्यवाद
वहीं, उनकी बहू कंब्रिया जो डांस स्टूडियो चलाती हैं उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात हैं कि नैंसी हमारे लिए ऐसा कर रही हैं। वह हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए बहुत कुछ त्याग रही हैं। हम बहुत आभारी महसूस करते हैं। वो हमारी बच्ची को गर्भ में रखी हुई हैं वाकई ये बहुत ही अद्भुत और सुंदर रहा है। कंब्रिया जब जुड़वा बच्चे को जन्म देने वाली थी तब बहुत सारी शारीरिक जटिलताएं सामने आई थी। जिसके बाद उसे हिस्टेरेक्टॉमी करानी पड़ी। ताकि वो फिर से गर्भधारण नहीं कर पाए। नैंसी 5 नवंबर को अपनी पोती को जन्म देंगी। उनके साथ उनके पति जेसन, बेटा जेफ और बहू कंब्रिया होंगे।
और पढ़ें:
होने वाली दुल्हन की न्यूड फोटो पोस्ट करने पर मंगेतर को मिली मौत, पूरी कहानी दिल दहलाने वाली
बहन को नहीं पता था कि उसका भाई इतना गंदा काम करेगा, वरना 20 साल की बेटी को..
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.