होने वाली दुल्हन की न्यूड फोटो और एक दिल दहलाने वाली कहानी

रिश्ते की जब मर्यादा टूटती है तो उसका अंजाम भी बहुत खतरनाक होता है। ऐसा ही कुछ एक डॉक्टर के साथ हुआ जिसने अपने मंगेतर की इज्जत को सोशल मीडिया पर उछाला और उसे बदले में मौत मिली।

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2022 10:19 AM IST / Updated: Sep 22 2022, 06:52 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद दोस्ती फिर लिव-इन में रहना। इसके बाद परिवार की इस रिश्ते को लेकर मंजूरी मिलाना...प्रेम कहानी पूरी होती इससे पहले एक तूफान आया और सबकुछ तबाह हो गया। एक इस दुनिया को अलविदा कह गया तो दूसरा जेल के सलाखों के पीछे पहुंच गया। फिल्म की कहानी को भी पीछे छोड़ने वाली ये वारदात बेंगलुरू से जुड़ी है। जहां मंगेतर ने अपनी होने वाले पति को मौत के घाट उतारकर बदला लिया। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात

डॉक्टर विकास राजन यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री लेकर लौटे थे। चेन्नई के एक अस्पताल में प्रैक्टिस करने के बाद वो एक बेंगलुरू में नई नौकरी ज्वाइन कर ली। यहां वो प्राइवेट अस्पताल में काम रते थे और डॉक्टर की पढ़ाई में रुचि रखने वाले छात्रों को पढ़ाते भी थे। 27 साल के डॉक्टर राजन की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आर्किटेक्ट प्रतिभा के साथ हुई। दोनों में बातचीत का दौर शुरू हुआ और फिर प्यार में पड़ गए। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में आ गए। कुछ दिन बाद दोनों ने शादी का प्लान बनाया। इनके परिवारवालों ने भी रिश्ते की मंजूरी दे दी। यहां तक सबकुछ ठीक चल रहा था।

इंस्टाग्राम पर मंगेतर का पोस्ट किया न्यूड फोटोज

हाल ही में प्रतिभा ने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड तस्वीरें देखीं। जिसके बाद वो सन्न रह गई। जब उनसे अपने मंगेतर डॉ राजन से पूछा तो उसने बताया कि एक नकली आईडी बनाई थी और तस्वीरें सिर्फ मनोरंजन के लिए पोस्ट की थी। इसे लेकर प्रतिभा इतनी नाराज हुई कि उसने उसे सबक सिखाने का फैसला लिया।

मंगेतर ने दोस्तों के साथ होने वाले दूल्हे की पिटाई की

10 सितंबर को उसने अपने दोस्तों के घर मिलने की प्लानिंग की और वहां डॉ राजन को साथ लेकर गई। ड्रिंक करने के बाद दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। जिसके बाद प्रतिभा और उसके दोस्तों ने डॉक्टर पर फ्लोर मैप से हमला किया। उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ गई तो प्रतिभा ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वो बच नहीं पाया। पहले कोमा में गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी

प्रतिभा ने डॉ राजन के भाई को बताया था कि वो लड़ाई के दौरान जख्मी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के बाद पूरा सच सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने प्रतिभा और उसके तीन दोस्तों सुशील , गौतम और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। 

और पढ़ें:

मेनोपॉज के दौरान स्किन को लेकर हैं परेशान, तो फॉलों करें ये 5 स्टेप, जवां दिखेंगी आप

बहन को नहीं पता था कि उसका भाई इतना गंदा काम करेगा, वरना 20 साल की बेटी को..

Share this article
click me!