रिश्तों को किया शर्मसार, कलयुगी मां पहले प्रेमी के साथ भागी फिर 40 हजार में किया बेटे का सौदा

Published : Oct 10, 2022, 09:55 AM IST
रिश्तों को किया शर्मसार, कलयुगी मां पहले प्रेमी के साथ भागी फिर 40 हजार में किया बेटे का सौदा

सार

पश्चिम बंगाल में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। फिर नशे की हालत में अपने 4 साल के बेटे का सौदा कर दिया और जब उसे होश आया तो....

रिलेशनशिप डेस्क : कहते हैं पूत कपूत हो जाए, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती है। लेकिन इस कलयुगी दौर में कुछ मां भी कुमाता बनती जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल से, जहां पर एक महिला ने पहले अपने पति को धोखा दिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों ने खूब शराब पी और नशे की हालत में उसने अपने बेटे को ही बेच दिया। जब उसे होश आया तब पता चला कि उसका बेटा तो 40,000 की मामूली कीमत में बिक चुका है। उसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तब तक बेटा उससे दूर जा चुका था।

क्या है पूरा मामला 
यह घटना है पश्चिम बंगाल के डानकुनी इलाके की, जहां पूजा नाम की एक महिला की शादी 7 साल त्तर 24 परगना के न्यू बैरकपुर बिलकंडा निवासी बाबू मंडल से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी। उनका एक 4 साल का बेटा था। लेकिन पिछले कुछ समय से इस महिला का अफेयर किसी दूसरे मर्द से चल रहा था और 5 महीने पहले कि वह अपने पति के घर को छोड़कर अपने आशिक के साथ रहने लगी थी। इस दौरान उसका 4 साल का बेटा भी उसी के साथ रहता था।

बच्चे को बेचने की साजिश
पूजा नाम की यह महिला अपने प्रेमी सुजीत खान के साथ डानकुनी के मल्लिकपारा इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगी। 1 दिन सुजीत उसे एक जगह ले गया और दोनों ने कुछ नशीले पदार्थ का सेवन किया। नशे में उसने पूजा से कागज के टुकड़े पर साइन कर दिए। इसके बदले में उसे 40 हजार रुपए दिए गए। जब उसे होश आया तो पता चला कि उसे ये रकम अपने बेटे को बेचने के लिए मिली हैं। महिला ने अपने प्रेमी पर बच्चे को बेचने की साजिश करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रेमी का कहना है कि यह खुद अपने बच्चे को बेचने के लिए राजी हुई थी और अपनी इच्छा से इसने पेपर पर साइन किए थे।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा 
महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। जिसके बाद उसने उस बच्चे को एक निसंतान दंपत्ति के पास से जब्त किया। जिसने उस बच्चे को 40 हजार रुपए में सुजीत से खरीदा था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूजा के पति और उस बच्चे के पिता ने भी इस मामले में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और उसने आरोप लगाया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे बच्चे को बेच दिया था।

और पढ़ें: यहां लड़के कुंवारी लड़कियों से नहीं करते शादी, होने वाली दुल्हन को गैर-मर्द से करना पड़ता है SEX

कहां-कहां से पैसा कमाते हो, इनकम का एक-एक हिसाब मुझे दो...पति ने नहीं बताया तो पत्नी ने लगा दिया RTI

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!
पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र