प्यार में धोखा खाने के बाद भी लोग रह जाते हैं सिंगल, जानें ये 5 खास बातें

बहुत से लोग ऐसे हैं जो सिंगल नहीं रहना चाहते, लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि उन्हें ढंग का कोई जीवनसाथी नहीं मिल पाता।  

Manoj Jha | Published : Mar 1, 2020 5:01 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क। प्यार में धोखा खाने के बाद आदमी टूट जाता है और प्यार पर से उसका विश्वास खत्म हो जाता है। ऐसे में कोई भी खुद को अकेला कर लेता है। अगर आपको प्यार में धोखा मिलता है तो आप दूसरी चीजों से भी दूर भागने लगते हैं। आप प्यार का दूसरा पहलू देखना भूल जाते हैं। हकीकत यह है कि अपनी रोमांटिक जिंदगी पर हमें अपनी सोच से ज्यादा इख्तियार है। यह दुनिया हमारे लिए वैसी ही हो जाती है, जैसी हम इसे अपने लिए बनाना चाहते हैं। आज हम आपको आपके सिंगल रहने के कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं, ताकि लाइफ के इस पहलू से भी आप अवगत रहें।

1. नजरिए में बदलाव 
यह तय करें कि आपको खुद का कौन-सा अंदाज पसंद है। आपकी नजर में आप किसी के शिकार हुए हैं या फिर आपकी जिंदगी का लक्ष्य प्यार करने और रिश्ता बनाने से काफी अलग है। अपना ध्यान उन चीजों पर लगाएं, जिन्हें आप कंट्रोल कर सकते हैं। उन चीजों को कम तवज्जो दें, जो आपके काबू से बाहर और आपके लिए जरूरी नहीं हैं। प्यार की तलाश में लगे लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर मेरे लिए निजी चुनौतियां क्या हैं। मुझे किन बातों और परेशानियों का सामना करना है। आखिर वे क्या चीजें हैं, जिनकी वजह से मैं अभी तक अकेला हूं।

Latest Videos

2. नहीं करते परवाह
जब आपका साथी आपसे बाहर चलने के लिए कहता है, तो आप बिजी होने का बहाना बनाते हैं। आप ऐसा दिखाते हैं कि आपको उसकी परवाह नहीं है, जबकि वास्तव में आपको परवाह होती है। ऐसी हरकतें करने से आपके लिए सही साथी से तालमेल बना पाना मुश्किल होता जाता है। 

3. कमिटमेंट से डर
पुरुषों को कमिटमेंट से डर लगता है। वैसे देखा जाए तो रिलेशनशिप को मोटे तौर पर तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है। 'सुरक्षित'- ये लोग गर्मजोशी से मिलते हैं, बहुत प्यार करने वाले होते हैं और अंतरंगता के दौरान काफी सहज होते हैं। 'चिंतित'- ऐसे लोग जो करीब तो आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें प्यार में नाकामी का डर होता है। 'अस्वीकार करने वाले' - ऐसे लोग अंतरंगता को पूरी तरह नकारते हैं। उनके लिए आजादी सबसे अहम होती है। 

4. बनाए रखते हैं एक खास दूरी
कुछ संकेतों से पता चल सकता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं, जो प्यार को लेकर गंभीर नहीं है। वह कभी भी रिश्तों की मांग को पूरा नहीं कर सकता। क्या आपका साथी भी आपको इसी तरह के मिले-जुले संकेत देता है? क्या वह बार-बार अपने लिए और स्पेस की मांग करता है? क्या आपको लगता है कि वह रिलेशनशिप में एक खास दूरी बनाए रखना चाहता है। क्या वह ऐसा माहौल बना देता है, जिसमें आपके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा हो। ऐसा इंसान अकेले रहने के लिए ही बना है शायद।

5. बदलाव का दौर 
आपके जीवन में बदलाव का दौर चल रहा है। आप नई जॉब तलाश रहे हैं, नए शहर में शिफ्ट हो रहे हैं या फिर नए काम कर रहे हैं, तो इन सब वजहों से भी आप सिंगल हो सकते हैं। जब आपका अपना जीवन स्थिर नहीं हो, तो नए साथी को उसमें शामिल करना सही नहीं है। ज्यादातर लोग इसके बारे में सोचते हैं और जब तक वे सेटल होते हैं, देर काफी हो चुकी होती है।


 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री