आम्रपाली दुबे बनी 'लव गुरु', लड़कियों को ब्यॉयफ्रेंड पटाने के बताए तरीके

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे लाखों दिलों पर राज करती हैं। 35साल की उम्र में वो अभी भी सिंगल हैं, लेकिन लड़कियों को ब्यॉयफ्रेंड पटाने के तरीके जरूर बताती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2022 2:44 PM IST / Updated: Jul 09 2022, 08:25 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। आम्रपाली अभी भी सिंगल हैं। लेकिन उनके दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनके अफेयर के चर्चे आम हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो लड़कियों को सीख दे रही हैं। वो उन्हें डेटिंग के टिप्स दे रही हैं।

आम्रपाली दुबे अपने वीडियो में बता रही हैं कि अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड डिनर पर नहीं ले जाता है तो क्या करना चाहिए। इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं।माथे पर  बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहने हुए वो लव ज्ञान दे रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी मूवी की शूटिंग के दौरान इस वीडियो को बनाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'अगर आपका पार्टनर डिनर प्लान कैंसल कर देता है क्योंकि वह बिजी है तो इन लिरिक्स को ट्राई करें। अच्छे रेस्तरां में डिन्नर पक्का।'

Latest Videos

फैंस कर रहे हैं आम्रपाली की तारीफ

इसके साथ आम्रपाली वो खेसारी लाल यादव के गाने चाटता तेलचाटा पर लिपसिंक भी कर रही हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं।

दिनेश लाल यादव के साथ अफेयर के चर्चे

बता दें कि आम्रपाली हाल ही में दिनेश लाल यादव के चुनाव प्रचार में भी काफी बिजी रहीं। वो उनकी जीत पर काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने उनकी फिल्म  'निरहुआ हिंदुस्तानी' (Nirahua Hindustani) से भोजपुरी में करियर की शुरुआत की थी। अब तक दोनों 30 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

इन मूवीज में नजर आएंगी आम्रपाली

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी इतनी मशहूर है कि लोग इन्हें पति-पत्नी समझ बैठते हैं। एक बार आम्रपाली के जन्मदिन पर निरहुआ ने उनके लिए स्पेशल मैसेज लिखा था जिसमें उन्हें सपनों की रानी तक कह दिया था। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो दोनों 'आई मिलन की रात', 'फसल' मूवी में दिखाई देंगे। इसके अलावा आम्रपाली 'डोली सजा के रखना', नईहर,विद्या में नजर आएंगी। 'डोली सजा के रखना' में वो खेसारी लाल यादव के साथ दिखेंगी। मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

और पढ़ें:

नींबू का 3 तरह से इस्तेमाल करके, किडनी की पथरी से पा सकते हैं छुटकारा

एक लड़की ने उस महिला से शादी की जो 20 साल पहले उसका ब्यॉयफ्रेंड रह चुकी थी, पढ़ें अजब प्यार की गजब कहानी

Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ