क्या गर्लफ्रेंड कर रही आपका मानसिक उत्पीड़न, इन 5 बातों से चलता है पता

अक्सर यह माना जाता है कि पुरुष ही स्त्रियों का मानसिक शोषण करते हैं। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। आज ऐसे मामलों की कमी नहीं, जिनमें लड़कियों को अपने पार्टनर का मेंटल हैरेसमेंट करते हुए देखा गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2020 9:41 AM IST / Updated: Jan 18 2020, 03:16 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क। सिर्फ पुरुष ही स्त्रियों का शारीरिक-मानसिक शोषण नहीं करते। इस मामले में औरतें भी पीछे नहीं हैं। आज ऐसे मामलों की कमी नहीं, जिनमें लड़कियों को अपने पार्टनर का मेंटल हैरेसमेंट करते हुए देखा गया है। जहां औरतों का शारीरिक-मानसिक शोषण सबको तुरंत नजर आ जाता है, लड़कियों द्वारा अपने बॉयफ्रेंड्स के किए जाने वाले मेंटल हैरेसमेंट का जल्दी पता नहीं चल पाता। इसकी वजह ये है कि लड़के इसके बारे में चुप रहना ही पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बात लोगों को पता चलेगी तो उनका ही मजाक उड़ाया जाएगा। इसका फायदा उठाते हुए लड़कियां तरह-तरह से अपने बॉयफ्रेंड्स का मानसिक उत्पीड़न करती हैं। इससे कई बार रिलेशनशिप टूट जाता है। जानें किन बातों से पता चलता है कि लड़कियां बॉयफ्रेंड्स का मेंटल हैरेसमेंट कर रही हैं।

1. गालियां देना
कुछ लड़कियां इतनी शैतान होती हैं कि वे अपने बॉयफ्रेंड्स को गाली तक देने से बाज नहीं आतीं। मामूली बातों पर नाराज होकर वे अपने बॉयफ्रेंड्स पर गालियों की बौछार कर देती हैं। सामने पड़ने पर तो वे गालियां देती ही हैं, अगर बॉयफ्रेंड उनसे दूर हो तो वे फोन और वॉट्सऐप पर उन्हें गालियों से भरा मैसेज भेजती हैं।

Latest Videos

2. करती हैं अजीबोगरीब डिमांड
कुछ लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड्स से अजीबोगरीब डिमांड कर उनका मानसिक उत्पीड़न करती हैं। उनकी मांगें ऐसी होती हैं, जो उनका बॉयफ्रेंड कभी पूरा नहीं कर सकता। इस बात को वे जानती भी हैं, बावजूद ऐसी मांगें रखती हैं। ऐसी मांगों में परीक्षा में पास कराने से लेकर जॉब दिलवाने तक की मांग शामिल हो सकती हैं। जाहिर है, ऐसी मांगों को पूरा करना किसी के लिए आसान नहीं हो सकता।

3. बार-बार करती हैं ब्लॉक
बॉयफ्रेंड का मानसिक उत्पीड़न करने का एक और खास तरीका लड़कियों के पास होता है। वे उन्हें सोशल मीडिया, वॉट्सऐप और फोन पर समय-समय पर ब्लॉक कर देती हैं। इससे लड़के बेचैन हो जाते हैं। वे सोचते हैं कि आखिर उनसे क्या गलती हुई कि गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक कर दिया, लेकिन उनके पास यह जानने का कोई तरीका नहीं होता। ब्लॉक होने की वजह से वे पार्टनर से कम्युनिकेट ही नहीं कर पाते।

4. पेरेंट्स और फैमिली की उड़ाती हैं खिल्ली
अपने बॉयफ्रेंड का मेंटल हैरेसमेंट करने के लिए  लड़कियां उनके पेरेंट्स और फैमिली की खिल्ली भी उड़ाती हैं। अगर बॉयफ्रेंड के पेरेंट्स ज्यादा पैसेवाले नहीं हैं तो वे उन्हें भिखारी तक कहने में नहीं हिचकतीं। वे हर तरह से बॉयफ्रेंड को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं। 

5. बॉयफ्रेंड के दोस्त से करती हैं फ्लर्ट
ऐसी लड़कियां भी कम नहीं जो अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से ही फ्लर्ट करना या फ्लर्ट करने का नाटक करने लगती हैं। इसके पीछे उनका मकसद अपने बॉयफ्रेंड को मानसिक रूप से परेशान करना होता है। उनका बॉयफ्रेंड जब इसे लेकर सवाल करता है तो जम कर लड़ाइयां होती हैं। कई बार ऐसी परिस्थिति में रिश्ता टूट भी जाता है।  
    

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?