कोर्ट रूम पेश होने से पहले कपल ने 3 बार किया सेक्स, CCTV देख जज भी रह गए सन्न, दी ये सजा

हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है। लेकिन कभी-कभी लोग जवानी के जोश में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे उस रिश्ते पर सवालिया निशान लग जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कपल ने भी कुछ ऐसा ही किया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वो वायरल हो रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 23, 2022 9:10 AM IST / Updated: Jul 23 2022, 03:22 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार के रिश्ते में शारीरिक संबंध बनना नेचुरल है। लेकिन एक दूसरे को प्यार करने के लिए प्राइवेट जगह होनी चाहिए। सार्वजनिक जगह पर कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे असहज महसूस करें। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक कपल यह भूल गए थे कि वो कोर्ट में हैं। उन्होंने वहां कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उन्हें सजा मिली।  (फोटो क्रेडिट:फेसबुक)

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली 19 साल की शेमका जूली लीडिंग (Shameka Julie Leeding) टूवूम्बा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने पहुंची थी। 28 जून को कोर्ट में शेमका का ब्वॉयफ्रेंड 20 साल का जेम्स क्विन (Jake James Quinn) भी साथ में था। वो अपनी गर्लफ्रेंड को इमोशनल स्पोर्ट देने गया था। लेकिन इस दौरान उन्होंने वो हरकत की जिसका अंदाजा किसी को भी नहीं था।

Latest Videos

कपल एक दूसरे को कोर्ट रूम के वेटिंग हॉल में चूमने लगे

 जज के आने में वक्त था इसलिए कपल कोर्ट के वेटिंग रूम में थे। वहां किसी को नहीं देख दोनों एक दूसरे को को चूमने लगे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें दो बार रोका। लेकिन जब वो नहीं मानें तो कोर्ट कर्मचारी हॉल से चले गए। इसके बाद दोनों सेक्स करने लगे। तभी वहां सिक्योरिटी पहुंची। जिसके बाद जेम्स और शेमका रुक गए। फिर जब सिक्यूरिटी वहां से चली गई तब फिर से दोनों  शुरू हो गए। इसके बाद फिर से उन्हें इस तरह की शर्मिदा करने वाली हरकत करने से रोका गया। 

इसे भी पढ़ें:70 साल की दादी को हुआ प्यार, खुद से छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी, सेक्स लाइफ के खोले राज

रोके जाने के बाद भी कपल ने यौन संबंध बनाए

जेम्स और शेमका स्टाफ के जाने के बाद तीसरी बार फिर से वो सेक्स करने लगे। इस बार जब सिक्यूरिटी गार्ड पहुंचे तो शमेका जेम्स के आगे हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। जबकि युवक अपने कपड़ों को ठीक करने लगा। कपल की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गया था। सार्वजनिक प्लेस पर इस तरह की गलत हरकत करने पर 30 जून को दोनों को नोटिस जारी किया गया था।

कपल के वकील ने दी ये दलील

पुलिस अभियोजक ने कोर्ट को बताया कि यौन संबंध बनाने से पहले इन्हे रोका गया था। तीन बार ये रोकने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, कपल के वकील ने जज के सामन कहा कि दोनों को इस बात का एहसास नहीं है कि यह इस तरह का व्यवहार अनुचित हैं। इनका मकसद ऐसा करने का नहीं था। लेकिन जवानी के जोश में ऐसा कर बैठे। दोनों बेरोजगार हैं। 

कोर्ट ने सुनाई सजा

22 जुलाई को कपल को पब्लिक में अभद्र कृत्य करने का दोषी पाया गया। मजिस्ट्रेट क्लेयर केली ने कहा कि इस तरह का कोई भी कृत्य आज तक नहीं सुनने को मिला। दोनों कोर्ट में अनुचित काम किए हैं। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने कपल को 60 घंटे की कम्युनिटी सर्विस का आदेश दिया। मतलब 60 घंटे तक दोनों सामाजिक केंद्र में काम करेंगे। 

और पढ़ें:

पुलिस की नौकरी पाते ही महिला बन गई 'विलेन', पति से बोली- तू कौन है?

2 लड़कियों की खूबसूरत लव स्टोरी: भारत की लड़की पाकिस्तान की मोहतरमा से फरमा रहीं इश्क

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh