2 बच्चों की मां का घर से निकलना हुआ मुश्किल, शादीशुदा पुरुष देखते ही करने लगते हैं 'डर्टी काम'

Published : Dec 05, 2022, 10:21 AM IST
2 बच्चों की मां का घर से निकलना हुआ मुश्किल, शादीशुदा पुरुष देखते ही करने लगते हैं 'डर्टी काम'

सार

दो बच्चों की मां का शॉपिंग जाना मुश्किल हो गया है। जब भी वो बाहर निकलती हैं शादीशुदा पुरुष उन्हें अप्रोच करने लगते हैं। उनके साथ छेड़खानी होने लगती है। आइए जानते हैं खूबसूरत मां को किन-किन मुश्किलों का करना पड़ता है सामना।

रिलेशनशिप डेस्क.  महिलाओं को लेकर आज भी कई लोगों की सोच बहुत ही गलत है। वो अकेली नजर आती नहीं है कि उनके साथ गलत हरकत करने के लिए लोग तैयार बैठे रहते हैं। स्कॉर्टलैंड के ग्लासगो में रहने वाली दो बच्चों की मां बोनी स्लेड ( Bonnie Slayed) का पति के बैगर घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वो जब भी शॉपिंग करने बाहर जाती हैं, शादीशुदा मर्द भी उन्हें अप्रोच करने लगते हैं। उनसे उनका नंबर मांगा जाता है।

'द सन'से बातचीत में दो बच्चों की मां ने दावा किया कि वह इतनी अच्छी दिखती है कि पुरुष जब भी उसे इधर-उधर देखते हैं तो उससे डेट पर जाने के लिए कहने से खुद को नहीं रोक पाते। पुरुषों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं। बोनी स्लेड के पति टॉमी भी इस बात से इत्तेफाक रखथे हैं। बोनी बताती हैं कि पुरुष नियमित रूप से उसके घर के आसपास मंडराते रहते हैं। वो जब पति के बैगर घर से बाहर निकलती है तो पुरुष पूछते हैं कि क्या वो अकेली हैं और जोर देकर उसके बच्चों के लिए खिलौना खरीदने की पेशकश करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग उसके साथ छेड़खानी भी करते हैं।

डेट के लिए शादीशुदा पुरुष पूछते हैं

बोनी बताती हैं कि उनके मना करने के बाद भी शादीशुदा पुरुष एयरड्रॉप से अपना फोन नंबर भेजते हैं। वो कहती हैं कि जब मैं अपने बच्चों के लिए खिलौने की खरीदारी करती हूं तो ज्यादातर डैड्स मेरे पास आते हैं और पूछते हैं कि क्या मां सिंगल मदर हूं ताकि वो अपना नंबर मुझे दे सकते। इतना ही नहीं वो मेरे सामने खिलौने से भरी ट्रॉली भी लेकर आ जाते हैं। वो शॉपिंग के पैसे देने की भी बात करते हैं। सब मुझे डेट पर ले जाना चाहते हैं। 

पति-पत्नी नौकरी छोड़कर कर रहे हैं ये काम

बोनी ने स्वीकार किया कि वह पुरुषों से मिलने वाली तवज्जो को 'हास्यास्पद' मानती हैं, लेकिन साथ ही उन लोगों की 'दुस्साहस' की भी आलोचना की जो घर पर पत्नी या गर्लफ्रेंड होने के बावजूद उनके साथ फ्लर्ट करते हैं। महिला और उसका पति दोनों ही OnlyFans पर कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि साइट पर कंटेंट क्रिएट करने के लिए  अपनी 9 से 5 की नौकरी छोड़ दी थी। इसके पीछे वजह वो बच्चों को ज्यादा वक्त दे पाती हैं। इतना ही कंटेंट क्रिएट करने से वो पैसे भी कमा रही हैं। 

महिला के पति टॉमी ने कहा कि हम अपने बच्चों का बचपन किसी और के साथ बांटने की बजाय अपने साथ गुजारना चाहते हैं। इसलिए नौकरी छोड़कर ये काम कर रहे हैं। यहां हम अपनी शर्तों पर काम करते हैं। ताकि बच्चों के साथ जीवन का आनंद उठा सकें।

और पढ़ें:

एक समय में अगर 2 लड़कों से हो जाए प्यार, तो गिल्ट में रहने की बजाए ऐसे करें सिचुएशन को हैंडल

यहां दूल्हे को बेड पर ले जाकर आंटी लेती हैं वर्जिनिटी टेस्ट, तो दुल्हन को सबके सामने करना पड़ता है ये काम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!