जुड़वा बहनों को हुआ एक ही आदमी से प्यार, तीनों की हुई शादी, लेकिन फंस गया बेचारा दूल्हा

Published : Dec 05, 2022, 08:07 AM ISTUpdated : Dec 05, 2022, 09:28 AM IST
जुड़वा बहनों को हुआ एक ही आदमी से प्यार, तीनों की हुई शादी, लेकिन फंस गया बेचारा दूल्हा

सार

1 मंडप में एक लड़का-लड़की की शादी होती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामले सामना आया है, जहां दूल्हा तो एक ही था, लेकिन दुल्हन दो थी और वह भी सगी बहने।

रिलेशनशिप डेस्क : कहते जुड़वा बहनों में कई समानता होती है। वह ना सिर्फ एक जैसी दिखती है, बल्कि कई बार उनकी पसंद- नापसंद भी एक जैसी ही होती है। कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के सोलापुर से सामने आया। जहां पर दो जुड़वा बहनों को एक ही शख्स से प्यार हुआ। दोनों ने उसी इंसान से अफेयर किया और बाद में उसी से ही शादी कर ली। लेकिन बेचारे दूल्हे की बैंड बज गई और उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आइए आपको बताते हैं क्या है ये पूरी घटना...

अनोखा लव ट्रायंगल 
लव ट्रायंगल के आपने कई मामले देखे होंगे। जिसमें एक लड़की को दो लड़के या दो लड़कियों को एक लड़के से प्यार हो जाता है। लेकिन हाल ही में ऑसम थ्रीसम का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर लव ट्रायंगल दो बहनों और एक लड़के के बीच ही चल रहा है। जी हां, दो जुड़वा बहनों को 34 वर्षीय अतुल मलशीरस, जो मुंबई में ट्रेवल एजेंसी का व्यवसाय करते हैं और पेश आईटी इंजीनियर भी है, उससे प्यार हो गया और अब तीनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली है। हाल ही में उन्होंने सात फेरे लिए इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
दरअसल, रिंकी और पिंकी महाराष्ट्र के सोलापुर में रहने वाली दो जुड़वा बहने हैं। कुछ समय पहले उनकी मां बीमार हो गई, तो उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की कार ली। इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वा बहनों के करीब आ गया और दोनों को उससे प्यार हो गया। अतुल ने शुक्रवार को ही दोनों बहनों से शादी की। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ आईपीसी की धारा 494 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शादी का वायरल वीडियो 
सोशल मीडिया पर तीन शख्स की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 28 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपने दोस्तों के कंधे पर खड़ा होकर वरमाला के लिए दोनों लड़कियों को परेशान कर रहा है, लेकिन एक लड़की अपने रिश्तेदार की मदद से ऊपर चढ़कर दूल्हे को वरमाला पहना देती है। इसके बाद दूसरी दुल्हन भी इसी तरह से दूल्हे को वरमाला पहनाती है। इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

और पढ़ें: यहां दूल्हे को बेड पर ले जाकर आंटी लेती हैं वर्जिनिटी टेस्ट, तो दुल्हन को सबके सामने करना पड़ता है ये काम

सीढ़ियों से गिरे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कैंसर समेत इन खतरनाक बीमारियों से रहे हैं जूझ


 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!