ब्लैक डायरी: 35 साल की उम्र में हुई शादी वह भी एक नपुंसक के साथ, अब हो गई ऐसी जिंदगी

Published : Aug 29, 2022, 11:47 AM IST
ब्लैक डायरी: 35 साल की उम्र में हुई शादी वह भी एक नपुंसक के साथ, अब हो गई ऐसी जिंदगी

सार

शादीशुदा जिंदगी के सही तरीके से चलने के लिए पति पत्नी के बीच परस्पर शारीरिक संबंध होना जरूरी होता है। लेकिन किसी की भी एक कमी की वजह से इस रिश्ते में खटास आ जाती है।  

ब्लैक डायरी : पति पत्नी का रिश्ता यूं तो प्रेम, विश्वास और एक दूसरे की रिस्पेक्ट पर आधारित होता है। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पति पत्नी के बीच शारीरिक संबंध होना बहुत जरूरी है। यह दोनों के प्यार को और ज्यादा मजबूत करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी एक की कमी के चलते पार्टनर के सेक्सुअल रिलेशनशिप में वह मजा नहीं रहता। जिसके चलते दोनों की मैरिड लाइफ खराब हो जाती है। आज ब्लैक डायरी में हम आपको 35 साल की उस महिला की कहानी बताने वाले हैं जो शादी के बाद से अपने पति की नपुंसकता के कारण परेशान है...

मेरा नाम सुनीता (परिवर्तित नाम) है। मैं 35 साल की हूं और हाल ही में मेरी शादी मनोज (परिवर्तित नाम) से हुई। मैं अब तक वर्जिन हूं शादी से पहले भी मेरा किसी के साथ कोई संबंध नहीं रहा। जब मेरी शादी हुई तो मैं इसे लेकर बहुत एक्साइटेड थी। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी में जिस चीज की कमी है शादी के बाद वह पूरी हो जाएगी। मैं अपनी सेक्सुअल लाइफ शुरू करने को लेकर बहुत ज्यादा खुश थी। मैंने सुहागरात के लिए खूब तैयारी की सेक्सी नाइट ली। लेकिन जब मैं सुहागरात वाली रात कमरे में पहुंची तो देखा कि मेरा पति सो चुका था। मुझे लगा कि शायद वह थक गया है इसलिए सो गया है। लेकिन बाद में मुझे जो पता चला उससे मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।

मनोज की उम्र 40 साल है और वह बहुत शर्मीले हैं। शुरुआत में मुझे लगा कि शायद मेरी तरह उनके लिए भी यह पहली बार है, जब वह किसी के इतना करीब आ रहे हो या किसी के साथ शारीरिक संबंध बना रहे हो। लेकिन सुहागरात के बाद भी कई रातें हमारी ऐसी ही गुजरती रही। जब हम एक दूसरे से मुंह फेर के सो गए। बाद में मनोज के दोस्त ने मुझे बताया कि वह नपुंसक है। उनके सच को जान कर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई और मैं सदमे में चली गई।

जब मैंने अपनी सास से इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने भी मेरे पति का बचाव का किया और कहा कि वह थोड़ा शर्मीला है। उसे बचपन से ही लड़कियों से बात करनी नहीं आती, क्योंकि वह लड़कों के स्कूल में पढ़ा है। उसकी ना तो कोई बहन है और ना ही कोई फीमेल फ्रेंड, इसलिए वह इस तरीके का बर्ताव कर रहा है। हालांकि, वह झूठ बोल रही थी, क्योंकि डॉक्टर शादी से पहले इस बात की पुष्टि कर चुके थे कि मनोज नपुंसक है और उनके माता-पिता ने मुझे अंधेरे में रखकर मेरी शादी उससे कराई। 

जब मैंने अपने परिवार वालों को यह बात बताई तो वह कहने लगे कि अब यह तुम्हारा भाग्य है। तुम्हें इसी के साथ रहना है। वहीं, ससुराल वालों ने भी मुझपर दबाव डाला कि किसी को कुछ नहीं बताए नहीं तो उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस होगी। मेरा पति भी मेरे पैरों पर गिरकर कहने लगा कि प्लीज किसी को इस बारे में मत बताना और ना ही मुझे तलाक देना। लेकिन मैं ऐसे शख्स के साथ नहीं रह सकती थी जो मुझे शारीरिक संतुष्टि नहीं दे पाए। इसके बाद में उसे छोड़कर चली गई और एक लेडीज हॉस्टल में रहने लगी। हालांकि, मैंने किसी और से संबंध नहीं बनाए और मैं अब भी वर्जन हूं।

ब्लैक डायरी एशियानेट हिंदी की एक ऐसी सीरीज है जिसके जरिए हम उन रिश्तों के राज आपको बताते हैं, जो कहीं बंद दरवाजों के पीछे छिपे होते हैं। हालांकि इस सीरीज में हम लोगों के नाम उजागर नहीं करते हैं। उसकी जगह हम परिवर्तन नामों का प्रयोग करते हैं।

 

और पढ़ें: ब्लैक डायरी: ओपन रिलेशनशिप में 'धोखा'...गर्लफ्रेंड जाने लगी है दूर

डेढ़ साल के दुधमुहें बच्चे को कार के सामने दिया फेंक, दहला देगी 'मां' की यह दरिंदगी


 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज