होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ प्रेमी ने खेला खतरनाक 'गेम', लव स्टोरी का ऐसा अंजाम हिला कर रख देगा

Published : Sep 21, 2022, 02:10 PM IST
होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ प्रेमी ने खेला खतरनाक 'गेम', लव स्टोरी का ऐसा अंजाम हिला कर रख देगा

सार

प्यार का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। लेकिन जब इस रिश्ते में बेवफाई आ जाए तो फिर इसे कोई बचा नहीं पाता है। प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद प्रेमी ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हिल जाएंगे। कहानी लखनऊ की है।

रिलेशनशिप डेस्क. प्रेमिका से वफा की उम्मीद लगाए बैठा था वो। लेकिन जब बेवफाई मिली तो उसने ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर लोग अंदर से हिल जा रहे हैं। कहानी यूपी की राजधानी लखनऊ से जुड़ी है। जहां एक होटल के कमरे से युवती का फंदे से लटका शव मिला। जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो एक-एक करके हर राज से पर्दा उठा और प्रेमी पहुंच गया सलाखों के पीछे।

प्रेम कहानी में तीसरे की एंट्री 

मामला लखनऊ के कैसरबाग इलाके से जुड़ा है। जहां सुशील नाम के शख्स का अफेयर एक युवती से चल रहा था। दोनों के रिश्ते को 6 साल हो चुके थे। दोनों के बीच डेढ़ साल पहले तीसरे की एंट्री हुई। युवती की मुलाकात नितिन द्विवेदी नाम के शख्स से हुई और पहले प्यार से बेवफाई करके इसे दिल दे बैठी। सुशील को जब इस बात की भनक लगी तो उसने युवती को अपना बनाने की ठान ली। उसने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन युवती ने उसे मना कर दिया।

युवती को मारने का सुशील ने बनाया प्लान

तो सवाल यह है कि अपने पहले प्रेमी से मिलने के लिए युवती होटल के कमरे में क्यों गई थी। तो जवाब है जमीन के कागजात। दरअसल, युवती ने कुछ जमीन खरीद रखे थे जिसकी कागजात सुशील के पास थी। लेकिन वो उसे युवती को नहीं देना चाहता था।  

प्यार में धोखा खाए सुशील ने युवती को मारने का प्लान बनाया। उसने कागजात देने के बहाने होटल में बुलाया। जैसे ही वो होटल के कमरे में दाखिल हुई। दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। जिसके बाद सुशील ने युवती के साथ रेप किया। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने गले में गमछा बांधकर बाथरूम में लटका दिया। रात भर वो उसी कमरे में रहा और अहले सुबह वहां से गायब हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सुबह में जब कमरे की सफाई के लिए होटल स्टाफ पहुंचे तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ। कमरा खोलने के बाद जब स्टाफ बाथरूम में गए तो युवती का शव देखकर सन्न रह गए। पुलिस को कॉल किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के दोस्त राजेश से पूछताछ की। जिस पर पता चला कि उसने ही उसे भगाया है। उसने आरोपी को बताया था कि उसकी कई वकीलों से जान पहचान है। वो उसे बचा लेगा। लेकिन पुलिस ने राजेश के साथ-साथ हत्या के आरोपी सुशील को भी अरेस्ट कर लिया है।

और पढ़ें:

4 बच्चों की मां ने पब्लिक प्लेस पर किया SEX, इस अश्लीलता के गवाह बने हजारों लोग

यहां पति सोता है घर के बाहर और बेडरूम में मेहमान के साथ पत्नी बनाती है यौन संबंध

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!