8 महीने से घर से गायब था कपल, वापस लौटे तो प्रेमिका ने दिया ऐसा झटका, प्रेमी ने दुनिया को कर दिया अलविदा

Published : Aug 01, 2022, 04:55 PM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 06:42 PM IST
8 महीने से घर से गायब था कपल, वापस लौटे तो प्रेमिका ने दिया ऐसा झटका, प्रेमी ने दुनिया को कर दिया अलविदा

सार

प्यार में जब बेवफाई मिलती है तो सामनेवाला टूट जाता है। रिश्ते पर से उसका भरोसा उठ जाता है। लेकिन जिंदगी हर चीज से कीमती होती है। दिल टूटने पर इसका साथ छोड़ देना कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है। बेवफाई का शिकार एक युवक ने कुछ ऐसा ही कदम उठाया।

रिलेशनशिप डेस्क. 8 महीने से दोनों घर से दूर जिंदगी जी रहे थे। दोनों एक कपल की तरह रह रहे थे। लेकिन 1 जुलाई को जब दोनों घर लौटे तो ये नहीं पता था कि उनकी किस्मत में अब एक होना नहीं लिखा है। परिवारवालों ने आपस में बैठकर दोनों को लेकर सुलह समझौता करके मामला निपटा दिया। लेकिन कहानी इससे आगे भी है और वो भी दर्द में डूबी हुई।

रिश्तेदारी में पनपा प्यार

यूपी के हरदोई जिले में रहने वाले 24 साल के दीपक को अपने रिश्तेदारी में ही एक 22 साल की लड़की से मोहब्बत हो गया। मल्लावां कोतवाली के बाबटमऊ गांव का रहने वाले दीपक से खंघेरिया गांव की लड़की को इश्क हो गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इसके बाद दोनों घर से बगावत करते हुए फरार हो गए। 8 महीने तक वो घर नहीं लौंटे। घरवालों ने काफी खोजबीन की तब जाकर 1 जुलाई को दोनों ने घरवापसी की।

प्रेमिका ने प्रेमी से की बेवफाई!

लड़का अपने गांव चला गया और लड़की अपने गांव। दीपक के मन में अपनी प्रेमिका के लिए मोहब्बत था। इसलिए वो शनिवार को उससे मिलने उसके गांव में पहुंच गया। उसने अपनी प्रेमिका को अपने साथ चलने को कहा। लेकिन लड़की जाने से मना कर दी। प्रेमिका की बेवफाई को दीपक बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने प्रेमिका की दहलीज पर कुछ ऐसा किया जिसे जानकर कांप जाएंगे।

और पढ़ें:3 शादी...एक पति के खाने में जहर देकर हत्या, मिलिए ब्लैक विडो किलर से जो यहां के पुरुषों के लिए है बुरा सपना

प्रेमी ने प्रेमिका की दहलीज पर की आत्महत्या

दीपक ने उसके घर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वो जुदाई का दर्द नहीं बर्दाश्त कर पाया और खुद को इस दुनिया से दूर कर दिया। हालांकि लड़के के उठाए गए कदम को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता है। खैर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की जांच हो रही है।

प्यार निभाना ज्यादा जरूरी

कहा जाता है प्रेम होना बड़ी बात नहीं है बल्कि उसे निभाना ज्यादा जरूरी होता है। आज के युवा पीढ़ी इसी बात को नहीं समझ पाए। जरा सी बात होती नहीं कि दोनों एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं गलत कदम भी उठा लेते हैं जैसा कि दीपक ने उठाया।

और पढ़ें:

23 की लड़की ने 26 साल बड़े शख्स से की शादी, पति को लोग बोलते हैं- शुगर डैडी

यहां मरने के बाद लड़का बनता है दूल्हा, लड़की बनती हैं दुल्हन, निभाई जाती हैं शादी की पूरी रस्में

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज
लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?